International Cheetah Day: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- गर्व है कि भारत अद्भुत जीव चीतों का घर है

International Cheetah Day: अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई दी है. उन्होंने अपने X हैंडल पर तस्वीरों के साथ बधाई संदेश लिखा और चीतों को लेकर भारत सरकार के प्रोजेक्ट के बारे में बताया, भारत में चीतों का घर होने पर गर्व जताया.

international cheetah day | pm modi | kuno national park

भारत में कूनो नेशनल पार्क में चीते और उनका परिवार है.

International Cheetah Day: प्रधानमंत्री मोदी ने देश और दुनियाभर के वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने अपने X हैंडल पर धरती के सबसे अद्भुत जीवों में से एक चीते की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखे. उन्होंने लिखा कि 3 साल पहले भारत सरकार ने इस शानदार जानवर चीते की सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता शुरू किया था, जो चीते को लेकर खोई हुई भारत की पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को मजबूत करने का एक प्रयास था.

विज्ञापन

पोस्ट में किया कूनो राष्ट्रीय उद्यान का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि भारत को कई चीतों का घर होने पर गर्व है. चीतों की बड़ी संख्या भारत की धरती पर ही जन्म लेती है. इनमें से कई चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य में फल-फूल रहे हैं. चीता टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता देखकर खुशी होती है. दुनियाभर के वन्यजीव प्रेमियों को भारत आने और चीतों को उनकी पूरी भव्यता के साथ देखने के लिए प्रोत्साहित करता हूं. चीता संरक्षण में भारत की प्रगति केवल लोगों, विशेषकर चीता मित्रों के सहयोग से संभव हुई है. वन्यजीवों की रक्षा और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना भारतीय आदर्शों और मूल्यों का अभिन्न अंग है.

विज्ञापन

भारत में साल 2022 से अब तक 32 चीते हैं

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले स्तनपायी जानवर चीते के सरंक्षण को समर्पित दिवस है. इस मौके पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री पार्क के मादा चीता वीरा और उसके 10-10 महीने के 2 शावकों को बाड़े से निकालकर खुले जंगल में छोड़ेंगे. बता दें कि भारत में चीते वर्ष 1952 में लुप्त हो गए थे, लेकिन 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीतों को भारत लेकर आए. उन्होंने साल 2022 में प्रोजेक्ट चीता शुरू किया था, जिसके तहत नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे.

विज्ञापन

चीता प्रोजेक्ट के तहत ही साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए थे. अब भारत में चीतों का परिवार बढ़ने लगा है और भारत में चीतों की संख्या 32 हो गई है. दुनियाभर में चीते अब सिर्फ अफ्रीका और ईरान में हैं, जहां इनकी आबादी करीब 7000 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ