कभी देखी है बंदर-तेंदुए के बीच पकड़म-पकड़ाई! इतना दौड़ाया कि हो गया पस्त, VIDEO
Monkey leopard Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ बंदर का पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ गया है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Monkey leopard Viral Video: बंदर बड़े चालाक और चंचल जानवर माने जाते हैं। यह इंसानों के साथ ही अन्य जानवरों को भी परेशान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक बंदर और तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। बंदर का शिकार करने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया लेकिन बंदर ने उसे ऐसा दौड़ाया कि तेंदुआ हार मान गया।
इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के एक पेड़ पर तेंदुआ और बंदर मौजूद हैं। तेंदुआ बंदर का पीछा कर रहा है लेकिन बंदर इस डाल से उस डाल पर उछलकूद कर रहा है। बंदर के पास जैसे ही तेंदुआ पहुंचता है तो वह तेजी से दूसरी तरफ भाग जाता है। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा।
अंत में तेंदुआ बंदर का पीछा करते हुए थक गया और हार मानकर पेड़ से उतर गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि तेंदुए ने अंत में यही कहा होगा, ‘रहने दो मैं फास्ट फ़ूड नहीं खाता’ एक ने लिखा कि बंदर तेंदुए का शारीरिक प्रशिक्षण का टीचर है।
एक यूजर ने लिखा कि लोग पता नहीं क्यों तेंदुए से डरते हैं, यह तो खेलने के लिए एक अच्छा खिलौना है। एक ने लिखा कि यह सब वजन का खेल है और वे दोनों इसे जानते हैं। बंदर हल्का है, वह पतली शाखाओं पर कूद सकता है, तेंदुआ भारी है वह जानता है कि वह पतली शाखाओं पर नहीं उछल सकता, वे टूट जाएंगी और वह जमीन पर गिर जाएगा। एक ने लिखा कि ये तो पकड़ा-पकड़ी का गेम खेल रहे हैं।
बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर Londolozi Game Reserve नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को लगभग 2 मिलियन लोगों ने लाइक किया है जबकि 152 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वीडियो पर लगभग दस हजार लोगों ने कमेंट किए हैं।
–
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: