'भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है', 'वो भाव है भारत माता की जय' न्यूयॉर्क में बोले पीएम मोदी

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

Narendra Modi, PM Modi US visit live updates, Indian diaspora, New York

Narendra Modi

विज्ञापन

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासाउ कोलिजियम पहुंच गए हैं। यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपना नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया है। उन्होंने कहा कि हम सब की भाषा अनेक है, लेकिन भाव एक और वह भाव है भारत माता की जय।

उन्होंने आगे कहा कि मां भारती ने हमें जो सिखाया है, वो हम कभी भी नहीं भूल सकते हैं। हम जहां भी जाते हैं, सभी को एक परिवार मानकर उनसे घुल मिल जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डायवर्सिटी को समझना, इसे जीना उसे अपने जीवन में उतारना ये हमारे संस्कारों में हैं, हमारी रगों में हैं।

Advertisment

 

हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। आज वह न्यूयॉर्क पहुंचे, यहां ‘मोदी एंड अमेरिका’ नामक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाए हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, दुनिया के सारे मत और पंथ हैं फिर भी हम एक और नेक बनकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों की भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक

पीएम मोदी ने कहा कि इस हॉल में कोई तमिल बोलता है तो कोई तेलुगु, कोई मलयालम तो कोई कन्नड, कोई पंजाबी, कोई मराठी तो कोई गुजराती बोलता है। उन्होंने कहा कि लोगों की भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है और वो भाव है भारत माता की जय।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा-मैं भारतीय समुदाय को सैल्यूट करता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो त्याग करते हैं वो ही भोग पाते हैं। भारतीय दूसरों का भला कर और त्याग करके सुख पाते हैं। हम किसी भी देश में रहें, ये भावना नहीं बदलती है। उन्होंने कहा कि हम जिस सोसायटी में रहते हैं वहां अधिक योगदान करते हैं। अमेरिका में आपने डॉक्टर्स, रिसर्चर, टेक और साइंटिस्ट के रूप में जो परचम लहराया है वो इसी का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए AI का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस। लेकिन मैं मानता हूं अमेरिकन-इंडियन, अमेरिका इंडिया एक जज्बा है, यही AI स्पिरिट भारत अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा है। मैं भारतीय समुदाय को सैल्यूट करता हूं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ