हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्रांस में होगी पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी. व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, वीजा और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस मुलाकात की पुष्टि व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है. यह दोनों नेताओं की पिछले लगभग 16 महीनों में पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी. प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 16-17 जून को G7 समिट में शामिल होंगे. समिट के दौरान, उनके G7 नेताओं, सहयोगी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करने की उम्मीद है, जिनमें ग्लोबल पार्टनरशिप, आर्थिक विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित इस्तेमाल शामिल है.

ये भी पढ़ें: ‘यह कतई बर्दाश्त नहीं…’, ट्रंप ने होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले के लिए ईरान पर लगाया इल्जाम

क्यों खास है ये मुलाकात?

ट्रंप और पीएम मोदी की पिछली मुलाकात के बाद से भारत-अमेरिका संबंधों में कई मोर्चों पर तनाव आया है. इनमें वॉशिंगटन का भारतीय निर्यात पर भारी टैरिफ लगाना, राष्ट्रपति ट्रंप का बार-बार ये दावा करना कि उन्होंने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने में मदद की और रूस के साथ भारत का तेल व्यापार शामिल है. ये बातचीत ईरान युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के माहौल में होगी, जिसका भारत पर काफी आर्थिक असर पड़ा है. ओमान के तट के पास भारतीय नाविकों को ले जा रहे कई तेल टैंकरों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों के बाद रिश्तों पर और दबाव बढ़ा है. ऐसे ही एक हमले में पलाऊ के झंडे वाले टैंकर ‘सेटेबेलो’ को निशाना बनाया गया, जिसमें सवार तीन भारतीय नाविक मारे गए.

विज्ञापन

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

तीन नाविकों की मौत के बाद, नई दिल्ली ने वॉशिंगटन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और अमेरिकी ‘चार्ज डी अफेयर्स’ (राजनयिक प्रतिनिधि) को तलब किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने आम नागरिकों के जहाजों के खिलाफ जानलेवा बल के इस्तेमाल पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है और इस बात पर जोर दिया है कि कमर्शियल जहाजों पर हमले से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और स्थिरता कमजोर होती है.हालांकि, खबरों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इन हमलों का बचाव करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कहा कि वॉशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से समझौते के लिए ईरान की नई शर्तें, अराघची की पोस्ट को ट्रंप ने किया री-पोस्ट, जानें कब-कैसे होगी डील?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola