तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात तय

बांग्लादेश में 17 फरवरी को बीएनपी के तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए 14 देशों को निमंत्रण दिया गया है। इसमें भारत भी शामिल है। पहले पीएम मोदी के शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अब इसकी संभावना बेहद कम हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

PM Modi not attend Tariq Rahman swearing in ceremony

बांग्लादेश में बीएनपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। तारिक रहमान 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी समेत 13 देशों के नेताओं को न्यौता भेजा गया है। पहले चर्चा थी कि पीएम मोदी तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं लेकिन अब इसकी संभावना बेहद कम हो गई है।

विज्ञापन

दरअसल, आज से दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट 2026 कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें 9 देशों के राष्ट्रपति भाग लेंगे। इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और प्रथम महिला मैडम ब्रिगिट मैक्रॉन 16 से 19 फरवरी तक भारत की अपनी यात्रा के दौरान मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति मैंक्रो 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को वहीं पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के तरफ से कोई अन्य प्रतिनिधि बांग्लादेश में तारिक के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकता है। हालांकि अभी तक भारत ने इसके लिए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बीएनपी की जीत पर पीएम मोदी ने फोन कर तारिक रहमान को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों से जुड़े करीबी पड़ोसी हैं और दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

बता दें कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों को आमंत्रित किया है। इसमें चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका समेत कई देश शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भी बांग्लादेश पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ