Plane Crash in UAE: 29 दिसंबर 2024 को साउथ कोरिया में एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 179 लोग मारे गए थे, सिर्फ 2 लोग जिंदा बचे थे। इस हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था, क्योंकि लैंडिंग के समय क्रैश होकर आग का गोला बने विमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इससे पहले 26 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी।
मरने वालों में भारतीय मूल का 26 वर्षीय सुलेमान अल मजीद और 26 साल की पाकिस्तानी पायलट शामिल थी। सुलेमान ने सैर-सपाटे के लिए ग्लाइडर (छोटा विमान) किराये पर लिया था, लेकिन किसी कारण से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी और लैंडिंग के समय विमान क्रैश हो गया। सुलेमान का परिवार उन्हें एविएशन क्लब में बैठकर देख रहा था, जिन्होंने लाइव लैंडिंग भी देखी। इस दौरान हादसा देखकर उनके परिजन चीखे चिल्लाने लगे। सुलेमान की मां तो बेहोश हो गई थीं।
यह भी पढ़ें:सपने में आकर पति ने किया प्रेग्नेंट, वायरल वीडियो में महिला का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या है मामला?
पूरे परिवार ने आंखों से देखा हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि हादसे होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हादसा 26 दिसंबर को रास अल खैमाह के तट पर हुआ। सुलेमान के बाद उनके छोटे को अगली उड़ान भरनी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सुलेमान के पिता मजीद मुकर्रम ने बताया कि हादसा दोपहर 2 बजे कोव रोटाना होटल के पास उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही हो गया था।
विमान जजीरा एविएशन क्लब का था। सुलेमान के साथ पिता, माता और छोटे भाई उनके हवाई सफर के अनुभव को देखने के लिए एविएशन क्लब में मौजूद थे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इतना खौफनाक मंजर देखना पड़ेगा। मजीद ने बताया कि अचानक रेडियो से संपर्क टूट गया और उसके बाद जोरदार धमाके की आवाज आई। जब हम अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि सुलेमान को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें:12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया
इमरजेंसी लैंडिंग के समय क्रैश हुआ
मजीद ने बताया कि डॉ. सुलेमान काउंटी डरहम और डार्लिंगटन एनएचएस ट्रस्ट, यूके में क्लिनिकल फेलो थे। 26 वर्षीय सुलेमान अल मजीद का जन्म और पालन-पोषण संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। पहले बताया गया कि ग्लाइडर का रेडियो संपर्क टूट गया है। बाद में बताया गया कि ग्लाइडर की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। पूरा परिवार मिलकर नए साल का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। सुलेमान ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन का मेंबर था। पहले मानद सचिव के रूप में और बाद में नॉर्दर्न रेजिडेंट डॉक्टर्स कमेटी के सह-अध्यक्ष के रूप में भी सुलेमान ने काम किया।
यह भी पढ़ें:एक और विमान हादसा! लैडिंग करते समय लगी भीषण आग, 80 लोग लेकर कनाडा आई थी फ्लाइट
संबंधित खबरें
120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का महा-अलर्ट
10 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines