---विज्ञापन---

सपने में आकर पति ने किया प्रेग्नेंट, वायरल वीडियो में महिला का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या है मामला?

Aaj Ka Viral Video: सपने में आकर पति ने प्रेग्नेंट किया, यह चौंकाने वाला दावा एक महिला ने किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखकर यूजर्स में एक बहस छिड़ गई है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? महिला का टेस्ट कराने की मांग भी उठी है।

---विज्ञापन---

Woman Shocking Dream Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रही है। वीडियो एक महिला का है, जो बेहद चौंकाने वाला दावा कर रही है। उसके साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ है, जो साइंस और मेडिकल की दुनिया में होना नामुमकिन है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है, क्योंकि लोगों ने महिला का DNA टेस्ट कराने की मांग कर दी है। दरअसल, महिला ने दावा किया है कि उसके पति की 11 साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन फिर भी वह प्रेग्नेंट हो गई और उसने अब बच्चे को जन्म दिया है। महिला के किसी और के साथ संबंध नहीं हैं। इसकी पुष्टि उसके पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी की है।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The BuzzWire Media (@thebuzzwiremedia)

---विज्ञापन---

दावा- सपने में साथ सोते उसके पति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में सवाल यह उठा कि आखिर पति के न होने के बावजूद महिला प्रेग्नेंट कैसे हो गई? बच्चा होने के बाद लोगों ने महिला पर सवाल उठाए कि अगर पति की मौत हो गई तो वह प्रेग्नेंट कैसे हो गई? वह बच्चे के बाप का नाम छिपा रही है। उसके किसी के साथ संबंध हैं, वह झूठ बोल रही है। आरोपों का जवाब देते हुए महिला ने दावा किया कि बेशक उसके पति की मौत हो गई है, लेकिन वे आज भी उसके हैं। वे उसके सपने में आते हैं। वे दोनों साथ खाना खाते हैं। लड़ते-झगड़ते भी हैं और सपने में दोनों साथ-साथ भी सोते हैं। इसी वजह से वह प्रेग्नेंट हुई है। वह मानती है कि उसकी इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा, लेकिन ऐसा हुआ है।

---विज्ञापन---

क्या ऐसा संभव हो सकता है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने जो दावा किया है, वह साइंटिफिकली तो संभव नहीं है। किसी महिला के लिए सपने में या चमत्कारिक तरीके से गर्भवती होने की बात पॉसिबल ही नहीं है। एक यूजर ने महिला के वीडियो पर कमेंट करके उसका और उसके बच्चे का DNA टेस्ट कराने की मांग की है, ताकि उस बच्चे के बाप के बारे में पता चले। एक यूजर ने कमेंट किया कि घटनाक्रम एक बुरे सपने जैसा लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि महिला मूर्ख है और उसे लगता है कि पूरी दुनिया मूर्ख है। इसलिए वह बस मूर्ख बना रही है। उसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। पति की मौत के बाद आजकल महिलाएं IVF टेक्नोलॉजी से मां बन सकती हैं, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में मैरी कुल्हमन नामक महिला के पति की वाटर-स्कीइंग हादसे में मौत हुई थी। पति की मौत से कुछ घंटे पहले ही वह प्रेग्नेंट हुई और 7 महीने बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इससे इतर एक विशेष्ज्ञ उल्लेखनीय जानकारी यह है कि अगर किसी पुरुष की मौत हो जाती है तो उसके बाद अगर उसके स्पर्म को स्टोर कर लिया जाए तो उसकी पत्नी गर्भवती हो सकती है। उस स्पर्म को डोनेट भी किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 31, 2024 11:49 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola