Pitbull attack King Cobra: एक कुत्ते ने किंग कोबरा से कुछ बच्चों की जान बचा ली। किंग कोबरा तेजी से बच्चों की तरफ बढ़ रहा था। मगर इसी बीच कुत्ता बीच में कूद पड़ा और उसने किंग कोबरा को लहूलुहान कर दिया। कुत्ते और किंग कोबरा की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी में मौजूद शिव गणेश कॉलोनी का है।
किंग कोबरा पर भारी पड़ा पिटबुल
कॉलोनी के एक घर में बने गार्डन में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी गार्डन में किंग कोबरा घुस आया। सांप को देखकर बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चे डर से थर-थर कांप रहे थे। गार्डन के दूसरे छोर पर बंधे पिटबुल ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी और अपना पट्टा तोड़ लिया। पिटबुल ने न आव देखा न ताव और कोबरा पर टूट पड़ा। उसने कोबरा को अपने जबड़ों में दबाकर लगभग 5 मिनट तक खूब हिलाया और फिर किंग कोबरा को बेसुध अवस्था में छोड़ दिया। इसके बाद कोबरा की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- न शादी न सेक्स… कैसे होती है मोसाद की एजेंट्स की ट्रेनिंग? देखिए इजराइल की ‘कातिल हसीनाओं’ की खूंखार कहानी
8-10 सांपों की ले चुका है जान
इस पिटबुल का नाम जेनी है। जेनी की बहादुरी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। जेनी ने जिस तरह से किंग कोबरा को मुंह में भरकर बदहवास कर दिया, वो देखकर हर कोई हैरान है। जब जेनी ने सांप को छोड़ा तो कोबरा ने फौरन दम तोड़ दिया। जेनी के मालिक पंजाब सिंह का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब जेनी ने सांप की हत्या करके किसी की जान बचाई है। वो इससे पहले भी 8-10 सांपों की जान ले चुका है।
मालिक ने सुनाया किस्सा
पंजाब सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान मैं घर पर नहीं था। जब मैं वापस लौटा तो मैंने जेनी की बहादुरी के बारे में सुना। वो सांप घर में किसी की भी जान ले सकता था। मेरे बच्चे घर पर ही थे। यह पहली बार नहीं है जब हमारे घर में सांप घुसा है। हमारा घर खेतों के आसपास है, इसलिए बरसात के मौसम में कई बार यहां सांप घुस जाते हैं। जेनी ने अब तक 8-10 सांपों को मारा है।
बच्चों को देख सांप ने निकाला फन
हादसे का जिक्र करते हुए पंजाब सिंह ने कहा कि बीते दिन घरेलू कर्मचारियों के बच्चे गार्डन में खेल रहे थे। तभी काले रंग का किंग कोबरा गार्डन में घुस आया। सांप को देखकर बच्चे डर गए और चिल्लाने लगे। तभी सांप फन निकाल कर खड़ा हो गया। जेनी यह सब देख रहा था। उसने तेजी से खींच कर अपना पट्टा खोल लिया और किंग कोबरा पर टूट पड़ा। 5 मिनट में उसने किंग कोबरा की जान ले ली।
यह भी पढ़ें- पति ससुर बने असुर, घर में करवाया अबॉर्शन…ज्यादा खून बहा, न मां बची न बच्चा जिंदा रहा
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
38 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
48 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
49 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines