Phulwarisharif PFI Case: केरल-कर्नाटक में फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA ने पांच हवाला ऑपरेटर्स को किया अरेस्ट

jammu kashmir, nia raids, terror conspiracy case, terrorist attacks

NIA

विज्ञापन

Phulwarisharif PFI Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने फुलवारीशरीफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया केस में केरल और कर्नाटक से पांच हवाला ऑपरेटर्स को पकड़ा है।

दावा किया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पीएफआई के फंडिंग बाय हवाला मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। इसका कनेक्शन संयुक्त अरब अमीरात से है और बिहार व कर्नाटक से संचालित किया जा रहा था।

Advertisment

विज्ञापन

पीएफआई की आपराधिक साजिशों में एक्टिव हैं आरोपी

एनआईए के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी केरल के कासरगोड और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से की गई है। गिरफ्तार हुए पांचों आरोपी पीएफआई के आपराधिक साजिशों में सक्रिय पाए गए हैं। ये भारत से बाहर से अवैध धन को ट्रांसफर कर पीएफआई नेताओं और कैडर्स के बीच वितरित करने में शामिल थे।

फुलवारीशरीफ से पकड़े गए थे सात आरोपी

दरअसल, पिछले साल बिहार के फुलवारीशरीफ में पीएफआई मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इस मामले में 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वे जुलाई 2022 में ट्रेनिंग लेने के लिए पटना के फुलवारी शरीफ में रुके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ