संसद में सोनिया गांधी के पास पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हालचाल पूछा, स्वास्थ्य की भी ली जानकारी

PM Modi, Narendra Modi, Sonia Gandhi, Parliament Monsoon Session, Pm Modi, PM Modi met Sonia Gandhi

पीएम मोदी और सोनिया गांधी। -फाइल फोटो

PM Modi Met Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को बताया कि उनकी तबियत ठीक है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- राहुल गांधी ने फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मां, विषम परिस्थिति में भी अत्यधिक संयमित।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में 76 साल की सोनिया गांधी को बैठे और ऑक्सीजन मास्क पहने देखा जा सकता है। बता दें कि 18 जुलाई को सोनिया गांधी के चार्टर्ड विमान को तकनीकी खराबी के कारण भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ थे।

विज्ञापन

और पढ़िए – मन क्रोध से भरा है पूरे देश की बेइज्जती हो रही मणिपुर में महिलाओं के साथ जुल्म पर बोले पीएम मोदी

बेंगलुरु से दिल्ली आ रही थीं सोनिया गांधी

सोनिया और राहुल गांधी 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्ष की दो दिवसीय मेगा मीटिंग में भाग लेने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे थे। सोनिया और राहुल गांधी ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन

बता दें कि आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। सत्र के पहले दिन मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे के बीच पीएम मोदी समेत देशभर के सांसद मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। बता दें सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़कों पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आया जिसे लेकर संसद के दोनों सदनों की हंगामेदार शुरुआत हुई। ये सत्र संयुक्त विपक्ष के लिए INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) की ताकत का परीक्षण करने का पहला अवसर भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ