हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हमले की रात 2:30 बजे आया था मुनीर का फोन', पाक PM शहबाज का ऑपरेशन सिंदूर पर बयान का वीडियो आया सामने

Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पाकिस्तानी सैनिकों के अधिकारियों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि 9-10 मई की दरम्यिानी रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया था। इस वीडियो के भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के लेकर दिया बड़ा बयान।

पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेने के लिए भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पुष्टि खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पाकिस्तानी सैनिकों के अधिकारियों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि 9-10 मई की दरम्यिानी रात भारत ने पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया था।

क्या कहा पाक पीएम शहबाज शरीफ ने?

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि ‘9-10 की दरम्यिानी रात सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात करीब 2:30 बजे सिक्योर फोन पर यह जानकारी दी थी कि भारत ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। इनमें से एक नूर खान एयरबेस पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों में गिरे हैं।’ शहबाज शरीफ के इस वीडियो के भाजपा नेता अमीत मालवीय ने शेयर किया है।

क्या कहा अमित मालवीय ने?

भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पाक पीएम शहबाज शरीफ का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2:30 बजे फोन करके बताया कि भारत ने नूर खान एयर बेस और कई अन्य जगहों पर बमबारी की है। इसे ध्यान में रखें- प्रधानमंत्री को आधी रात को पाकिस्तान के अंदर हमलों की खबर से जगाया गया। यह ऑपरेशन सिंदूर के पैमाने, सटीकता और साहस के बारे में बहुत कुछ बताता है।’

विज्ञापन

पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा अब खुद ही ढह रहा: अमित मालवीय

इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद पड़ोसी के झूठे दावों पर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे पाकिस्तान का झूठा प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह प्रोपेगैंडा अब खुद ही ढह रहा है। इशाक डार ने जिस खबर का हवाला दिया, उसे पाकिस्तान के ही अखबार डॉन ने झूठा करार दिया। साथ ही मालवीय ने इशाक डार का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वे संसद में खड़े होकर इस झूठे दावे को दोहरा रहे हैं।

बता दें कि मामला तब प्रकाश में आया जब आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की संसद (सीनेट) में एक झूठी और एडिट की गई अखबार की हेडलाइन का हवाला देकर दावा किया कि पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएफ) ने भारत पर जीत हासिल की है। हालांकि, डार के इस झूठ का भारत सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट और पाकिस्तान की ही प्रमुख अखबार डाउन ने पर्दाफाश कर दिया। गौरतलब है कि भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान डिजिटल मीडिया में झूठ फैलाने की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola