---विज्ञापन---

देश angle-right

पाकिस्तान में चुनाव से पहले यह क्या हो रहा है? ECP ऑफिस के बाहर 3 दिन में दूसरी बार धमाका

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होना हैं। फिलहाल बम धमाके में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यहां हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। अब पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ऑफिस के बाहर विस्फोट हुआ है। बीते तीन दिन में चुनाव आयोग के ऑफिस पर यह दूसरा बम धमाका है। यहां बता दें कि पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होना हैं।

---खबर नीचे जारी है---

दीवार पर रखा गया था विस्फोटक

जानकारी के अनुसार यह बम धमाका बलूचिस्तान के नुश्की जिले में रविवार को हुआ। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार यहां ECP (Election Commission of Pakistan) का ऑफिस है। यह धमाका गेट के बाहर हुआ है। अभी तक की जांच में पता चला है कि किसी ने ऑफिस की दीवार पर ही विस्फोटक रखे थे।

विस्फोटक में बॉल बेयरिंग नहीं थे

वहीं, प्राइमरी फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक किसी शॉपिंग बैग में रखा था। पाकिस्तान पुलिस के अनुसार यह धमाका केवल लोगों में डर पैदा करने और चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मकसद से किया गया था। क्योंकि इसमें बॉल बेयरिंग नहीं थे। बता दें बॉल बेयरिंग या छर्रे का यूज होने पर ब्लास्ट के साथ इससे चोट लगने के अधिक चांस होते हैं, यह ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

---खबर नीचे जारी है---

आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है

पुलिस के अनुसार फिलहाल धमाके में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा से कुछ फुटेज मिली है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के बाद से पाकिस्तान में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले 3 फरवरी को पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के कराची कार्यालय के बाहर धमाका हुआ था।

ये भी पढ़ें: Pakistan Election 2024: चुनावी मैदान में कौन से दिग्गज ठोक रहे ताल? किसकी बन सकती है सरकार

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2024 07:14 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola