Exclusive : पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों का बोरिया बिस्तर पैक, 6 ट्रकों से अटारी बॉर्डर पहुंचा एंबेसी का सामान

देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की। इसी क्रम में दिल्ली में स्थित पाकिस्तान दूतावास का सामान ट्रकों से भेजा जा रहा है।

TRUCK

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी एंबेसी में कर्मियों की संख्या कम करने का फैसला लिया। इसी क्रम में पाकिस्तान के एंबेसडर का बोरिया बिस्तर पैक हो गया। एंबेसी का सामान 6 ट्रकों में लदकर अटारी बॉर्डर पहुंच गया है।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों और कर्मियों को देश छोड़ने के आदेश दिए। अब पाकिस्तानी एंबेसी का सामान अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान भेजा जा रहा है। 6 ट्रकों में एंबेसी का सामान लदकर दिल्ली से अटारी बॉर्डर पहुंच गया है। इसे लेकर तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास को बंद करने का फैसला लिया था। साथ ही देश में मौजूद सभी पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों और कर्मियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया। उच्चायोग में कर्मियों की संख्या घटाकर 55 से 30 कर दी गई।

विज्ञापन

इसी क्रम में दिल्ली में स्थित पाकिस्तान दूतावास का सामान ट्रकों में लोड हो रहा है और ये सामान अटारी बॉर्डर से होते हुए पाकिस्तान जाएगा। आपको बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोला था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ