भारत के कड़े फैसलों से घबराया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने बुलाई सुरक्षा समिति की बैठक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले ने पूरे देश को एक बार फिर झकझोर दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें करीब 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं 17 लोग इस हमले में घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहलगाम में हमला कर भागे आतंकियों के सफाए के लिए सेना और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पहलगाम हमले से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज 24 के साथ…
Edited By Satyadev Kumar


















