देश के खिलाफ टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की खैर नहीं! उठाया गया ये कदम

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल हो रहे हैं। संसद की स्थायी समिति ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए रिपोर्ट तलब की है और भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।

Indian Army (2)

पहलगाम के में हुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव है तो वहीं सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ/अपमानजनक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में इसको लेकर कार्रवाई भी हुई है लेकिन अब सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने कहा है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राष्ट्रहित के खिलाफ कार्य करते हुए प्रतीत हो रहे हैं, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका है।

विज्ञापन

समिति ने क्या कहा?

समिति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया है कि राष्ट्रहित के खिलाफ काम करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आईटी एक्ट 2000 और ‘सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021’ के तहत ऐसे प्लेटफॉर्मों को प्रतिबंधित करने के लिए क्या कार्रवाई की है और करने की योजना है, इसकी जानकारी दी जाए।

विज्ञापन

8 मई तक देना है जवाब 

रिपोर्ट्स के अनुसार समिति ने 8 मई तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जानकारी देने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के कई न्यूज चैनल, राजनीतिक से जुड़े लोगों, हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया। इसमें X अकाउंट से लेकर कई बड़े Youtube चैनल शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट्स पर रोक लगाई है। इसके साथ ही डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, और क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत कई लोगों के चैनल को भी ब्लॉक कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ