पहलगाम आतंकी हमले के बाद SSP का बड़ा एक्शन, एक साथ कई अधिकारियों का ट्रांसफर

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस घटना के 13 दिन बाद एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया।

POLICE
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अनंतनाग के एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया। एसएसपी ने एक साथ कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। बैसरन हमले के 13 दिन बाद यह कार्रवाई की गई। पहलगाम पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) का दक्षिण कश्मीर के डीपीएल अनंतनाग में तबादला कर दिया गया।

अनंतनाग एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर एक पत्र जारी किया है। अनंतनाग के 6 इंस्पेक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा गया। इंस्पेक्टर रियाज अहमद को अनंतनाग तबादला कर दिया गया, जबकि इंस्पेक्टर पीर गुलजार अहमद पहलगाम के नए एसएचओ बने। इंस्पेक्टर अब्दुल राशिद, पीर गुलजार अहमद, सलिन्दर सिंह, परवेज अहमद का भी तबादला किया गया।

Advertisment

पहलगाम हमले से गुस्से में भारत

आपको बता दें कि पहलगाम हमले को लेकर भारत काफी गुस्से में है और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रमक है। केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी संबंधों को तोड़ दिया। इसके तहत सिंधु जल समझौता और वीजा रद्द कर दिया और द्विपक्षीय व्यापार भी खत्म कर दिया।

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने किया सफल परीक्षण

DRDO और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीय मारे गए थे। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमेटिक कार्रवाई की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ