हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor Live Updates : भारत ने कई शहरों पर किया हमला, चौतरफा घिरा पाकिस्तान

Operation Sindoor Live Updates: आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान-POK में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच Loc पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी सेना बॉर्डर के इस पार फायरिंग कर रही है।

विज्ञापन
Operation Sindoor

Live Updates

01:28 (IST) 09 May 2025

Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान में कहां-कहां किया हमला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर पेशावर कोटली, पीओके में जबरदस्त हमला किया है।

00:32 (IST) 09 May 2025

Operation Sindoor Live: अमेरिकी विदेश मंत्री ने की शहबाज शरीफ से बात

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति युद्ध जैसी बन गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से अब अमेरिकी विदेश मंत्री ने बातचीत की है।

00:09 (IST) 09 May 2025

Operation Sindoor Live: जम्मू कश्मीर के सभी सैन्य ठिकाने सुरक्षित- रिपोर्ट

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई है।

22:58 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: इटली के उप प्रधानमंत्री ने की विदेश मंत्री से बात

भारत -पाकिस्तान तनाव के बीच कई देशों के नेता और अधिकारी भारत से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच इटली के प्रधानमंत्री ने से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की है। दोनों स्थिति पर चर्चा की है।

22:53 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: गृह मंत्री ने अर्धसैनिक बलों के DG से की बातचीत

पाकिस्तान और भारत के बीच चले तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के DG से बातचीत की है। बॉर्डर पर अलर्ट रहने के आदेश दिए गये हैं।

22:16 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: सफदरजंग अस्पताल डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से आदेश

सफदरजंग अस्पताल डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से सभी विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि वे अपनी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं। इसमें 72 घंटे तक जरूरी सामान, इम्प्लांट्स, खून की उपलब्धता जैसी चीजों की जानकारी होनी चाहिए।

22:15 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बातचीत की है। अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक, बातचीत में तुरंत इस लड़ाई को रोकने पर जोर दिया गया है।

22:12 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: PM मोदी से मिलने पहुंचे NSA अजीत डोभाल

पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए NSA अजीत डोभाल मिलने पहुंचे हैं और मामले की जानकारी दे रहे हैं।

22:01 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: रक्षा मंत्री ने CDS और तीनों सेना प्रमुख से की बात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से की नापाक कोशिश के बाद CDS और तीनों सेना प्रमुखों से बातचीत की है।

21:43 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: बॉर्डर पर तनाव के बीच राजस्थान सीएम ने की बैठक

21:34 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: पंजाब के जालंधर में भी ब्लैकआउट

21:33 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: राजस्थान के बीकानेर में पूर्ण ब्लैकआउट

20:58 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live: बिहार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती तनातनी को देखते हुए बिहार में सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों समेत कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की गई हैं।

20:24 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live Updates : पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान दिनेश कुमार का पलवल में हुआ अंतिम संस्कार

16:37 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live Updates : शाम 5.30 बजे MEA की प्रेस कांफ्रेंस

आज शाम 5.30 बजे विदेश मंत्रालय प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे वार पलटवार पर ब्रीफिंग दी जा सकती है।

16:17 (IST) 08 May 2025

Operation Sindoor Live Updates : शिवसेना सांसद संजय राउत ने क्या कहा?

14:54 (IST) 08 May 2025

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में 600 जवान तैनात

Operation Sindoor Live Update: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राम मंदिर अयोध्या समेत प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में 600 जवान तैनात किए गए हैं। मथुरा में भी सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स में अपनी तैयारियां पूरी कर रखी है। भक्तों की सुरक्षा के लिए तीर्थ स्थलों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे। बाबा विश्वनाथ और अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से मॉक ड्रिल भी की गई थी। इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों को भी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा।

14:15 (IST) 08 May 2025

विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तान का चेतावनी

Operation Sindoor Live Update: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास से द्विपक्षीय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई सोची-समझी और सीमित थी। तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं था, लेकिन अगर भारत पर सैन्य हमला होता है तो जवाब बहुत कड़ा और निर्णायक होगा।

13:40 (IST) 08 May 2025

गुरदासपुर में पूर्ण ब्लैकआउट के आदेश

Operation Sindoor Live Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत के पंजाब में रॉकेट दाग रहा है। फिरोजपुर, अमृतसर में रॉकेट मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसलिए पाकिस्तान के हमले की आशंका से सरकार ने गुरदासपुर में पूर्ण ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए है। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अगले आदेशों तक ब्लैकआउट रहेगा, क्योंकि आशंका है कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को निशाना बना सकता है।

13:05 (IST) 08 May 2025

पुंछ में हमले के बाद दोबारा खुला गुरुद्वारा

Operation Sindoor Live Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी कर रही है। कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, अखनूर और पुंछ इलाकों में पाकिस्तानी सेना गोले और मोर्टार दाग रही है। बुधवार को पुंछ में पाक सैनिकों ने एक गुरुद्वारे को निशाना बनाया था, जो आज फिर खुला गया और हर रोज की तरह अरदास हुई। लोगों की अटूट आस्था और विश्वास ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को करारा जवाब दिया है।

12:21 (IST) 08 May 2025

राजस्थान का बॉर्डर सील, फ्लाइट ऑपेरशन बंद

Operation Sindoor Live Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्ठान में 1037 किलोमीटर लंबा बॉर्डर सील कर दिया गया है। BSF और एयरफोर्स दोनों अलर्ट पर है। वेस्टर्न सेक्टर के सभी एयरबेस हाईअलर्ट पर हैं। कॉम्बेट पेट्रोलिंग की जा रही है। गश्त बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। बीकानेर, किशनगढ़ (अजमेर) और जोधपुर एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं।

11:29 (IST) 08 May 2025

उरी में हाईअलर्ट और इमरजेंसी वाहन तैयार

Operation Sindoor Live Update: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। फायर एंड इमरजेंसी ऑफिसर शबीर उल हसन ने जानकारी दी कि इलाके में पाकिस्तानी सेना की ओर भारी गोलाबारी की जा रही है। इसलिए 5 वाहनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। श्रीनगर, बारामुल्ला, सोपोर और पट्टन से इमरजेंसी वाहन बुलाए गए हैं। फोम टेंडर, 5 वाटर टेंडर और 5 फायर फाइटिंग गाड़ियां भी तैयार हैं।

10:52 (IST) 08 May 2025

कुपवाड़ा में पाक सैनिकों की गोलाबारी

Operation Sindoor Live Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।

10:22 (IST) 08 May 2025

बॉर्डर एरिया में एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव

Operation Sindoor Latest Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में सभी सीमाओं पर एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव हो गई हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मीडिया को दी और बताया कि सभी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जाएगी।

09:42 (IST) 08 May 2025

उत्तराखंड पुलिस ने नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

Operation Sindoor Latest Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उत्तराखंड पुलिस प्रमुख दीपम सेठ ने जानकारी दी ओर बताया कि पुलिस टीमें हाई अलर्ट पर हैं। धार्मिक स्थलों, संवेदनशील इमारतों और राज्य की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लोगों के डॉक्यूमेंट्स और पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। राज्य पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस गुलदौर और केंद्रीय बलों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

09:20 (IST) 08 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल

Operation Sindoor Latest Update: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर शहर में आज एक के बाद एक कई धमाके हुए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में धमाके हुए हैं। धमाकों के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को कराची, लाहौर, सियालकोट एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं हैं। इस्लामाबाद के अस्पताल में पहले से ही पाकिस्तान सरकार इमरजेंसी और अलर्ट जारी कर चुकी है।

08:30 (IST) 08 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी के पोस्टर लगे

Operation Sindoor Latest Update: पाकिस्तान और PoK में ऑपेरशन सिंदूर के बाद मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर आज सुबह दीवारों पर लगे मिले। दादर स्टेशन पर लगे इन पोस्टरों में लिखा है कि यह नया भारत है, जो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

08:06 (IST) 08 May 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Operation Sindoor Latest Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल ट्रेड डील को लेकर ओवल ऑफिस में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इससे पहले वे अलग-अलग देशों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप भारत के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि ट्रंप ने भारत को मदद की पेशकश की है। कहा है कि यदि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद कर सकें तो वह मौजूद रहेंगे। ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के बाद झड़पों को 'रोकना' चाहिए, तनाव को खत्म करना चाहिए।

07:13 (IST) 08 May 2025

पाकिस्तान की भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी

Operation Sindoor Latest Update: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है, लेकिन लोगों को निशाना नहीं बनाया जाएगा। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में डिंगा इलाके में ड्रोन अटैक किया है।

06:23 (IST) 08 May 2025

कुपवाड़ा और पुंछ में पाक सेना की गोलाबारी

Operation Sindoor Latest Update: PTI के अनुसार, पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा में LoC पर से पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। पुंछ में गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार बलिदान हुए हैं। JOC और व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक 5 FD रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार हरियाणा के पलवल जिले के निवासी हैं। गोलाबारी में 4 अन्य जवान भी घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 13 लोगों की मौत होने की खबर है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुंछ के करनाह इलाके में गोलाबारी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए इलाके को खाली कराया गया है।

06:13 (IST) 08 May 2025

केंद्र ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

Operation Sindoor Latest Update: केंद्र सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत केंद्र के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। विपक्ष की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बैठक में शिरकत कर सकते हैं। सर्वदलीय बैठक सभी दलों को, पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर और इसकी सफलता की जानकारी देने के लिए बुलाई गई है। बैठक में Loc समेत देशभर में पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी विचार विमर्श होगा।

Operation Sindoor Live Updates : पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक की। 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। में जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए हैं।

एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं में तनाव बढ़ गया है। 6 मई दिन मंगलवार को आधी रात के बाद भारत की एयर स्ट्राइक ने बौखलाए पाकिस्तान ने 7 मई दिन बुधवार की रात Loc के इस पार गोलीबारी की। आज 8 अप्रैल दिन गुरुवार के दिनभर के ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola