---विज्ञापन---

पत्नी प्रेग्नेंट, 2 बच्चे, 4 छोटे भाई…कौन थे लांस नायक दिनेश? जो पाक गोलाबारी में शहीद

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने LoC के इस बार गोलाबारी की, जिसमें सेना के लांस नायक बलिदान हो गए हैं। व्हाइट नाइट कोर्प्स ने ट्वीट करके जवान की शहादत की जानकारी दी। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान और Pok में घुसकर भारतीय सेना और वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने LoC के इस पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, पुंछ, तंगधार और अन्य बॉर्डर से सटे इलाकों में गोलाबारी की। पुंछ में गोलाबारी में सेना के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए हैं। उनके 4 साथी भी गोलाबारी में घायल हुए हैं। दिनेश कुमार की शहादत की जानकारी व्हाइट नाइट कोर्प्स ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर दी। आइए शहीद जवान लांस नायक दिनेश कुमार के बारे में जानते हैं…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कौन हैं दिनेश कुमार?

पुंछ में शहीद लांस नायक दिनेश कुमार सेना की 5 फील्ड रेजीमेंट के जवान थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की तो दिनेश और उनके साथियों ने जवाबी कार्रवाई की। इसब बीच एक बम दिनेश के सामने आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया। धमाके में दिनेश और 4 अन्य जवान बुरी तरह घायल हो गए। पांचों को अस्पलात पहुंचाया गया, जहां दिनेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिनेश हरियाणा के पलवल जिले के गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं। सेना की ओर से दिनेश की शहादत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है।

कब जॉइन की थी सेना?

दिनेश कुमार ने साल 2014 में सेना जॉइन की थी और पिछले 11 साल में वे कई राज्यों में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उनकी पदोन्नति हुई थी और उन्हें पुंछ में तैनाती मिली थी।

---विज्ञापन---

दिनेश के परिवार में कौन-कौन?

दिनेश के 4 छोटे भाई हैं। कपिल और हरदत्त भी सेना में हैं। वे अग्निवीर योजना के जरिए सेना में भर्ती हुए हैं। पुष्पेंद्र पढ़ाई करता है और विष्णु पिता के साथ खेती-बाड़ी करता है। दिनेश के एक भाई की पोस्टिंग जम्मू में है। दूसरा भाई मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात है।

दिनेश की पत्नी कौन?

बलिदान जवान दिनेश की पत्नी का नाम सीमा है। वह पेशे से वकील हैं और वर्तमान में प्रेग्नेंट हैं। उनके 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पलवल में ससुराल में ही रहती हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2025 06:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola