राफेल के आगे क्यों नहीं टिक पाता पाकिस्तान का F-16, ताकत में कैसे आगे भारत का लड़ाकू विमान?

पाकिस्तान ने भारत में हमले की नापाक कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने हवा में पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

India's Rafale vs Pakistan's F-16

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइलों से लैस फाइटर जेट राफेल पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू में गोलाबारी चल रही है, जिसका भारत भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया। आइए जानते हैं कि भारत का राफेल Vs पाकिस्तान का एफ-16 में कौन ज्यादा ताकतवर है?

विज्ञापन

फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने भारत के राफेल जेट विमान को बनाया है, जबकि पाकिस्तान के एफ-16, जिन्हें फाइटिंग फाल्कन्स के नाम से भी जाना जाता है, का विकास जनरल डायनेमिक्स द्वारा किया गया था। इनका निर्माण अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा किया जाता है। जहां राफेल जेट 4.5 पीढ़ी का फाइटर जेट है तो वहीं एफ-16 चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। राफेल विमान में दो इंजन लगे हैं, जबकि एफ-16 विमान में एक इंजन है।

विज्ञापन

ताकत में कैसे आगे भारत का लड़ाकू विमान?

भारतीय राफेल लड़ाकू विमानों को एक्स-गार्ड फाइबर-ऑप्टिक टोड डिकॉय सिस्टम से भी लैस किया जा रहा है- जो उसे हवा से हवा और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से बचने में सक्षम बनाता है। एफ-16 विमान एआईएम-120सी5 एडवांस्ड मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (एएमआरएएएम) मिसाइलों और ज्वाइंट डायरेक्ट अटैक म्यूनिशन (जेडीएएम) से सुसज्जित है। ऐसे में राफेल निस्संदेह एफ-16 से बेहतर लड़ाकू विमान है।

विज्ञापन

राफेल बनाम F-16

राफेल का इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टेल्थ एफ-16 पर भारी पड़ता है। उन्नत एईएसए रडार राफेल को एफ-16 पर पहले निशाना साधने की क्षमता भी देता है। इंडिया टुडे ने यह भी बताया कि पाकिस्तान को अपने पुराने एफ16 बेड़े को बनाए रखने में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 75 लड़ाकू विमानों वाले इस बेड़े को पाकिस्तान की वित्तीय समस्याओं तथा अमेरिका के सख्त नियमों के कारण रखरखाव संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इन विमानों का उपयोग केवल रक्षात्मक क्षमता में ही किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ