एक देश एक चुनाव पर केंद्र ने गठित की 8 सदस्यीय कमेटी, विपक्ष बोला- अचानक इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

Centre Formed One Nation One Election Committee

Ram Nath Kovind And PM Modi

विज्ञापन

One Nation One Election Committee: केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी, पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद, लाॅ कमीशन के चेयरमैन एन के सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम बैठकों में विशेष सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।

लोगों से राय जानेगी कमेटी

कमेटी संविधान के मौजूदा प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर चर्चा करेगी। इसके लिए कमेटी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से राय भी लेगी। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष ने अब सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार को अचानक इसकी जरूरत क्यों पड़ गई? वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस देव ने कहा कि निजी तौर पर मैं इस व्यवस्था का समर्थक हूं यह नया आइडिया नहीं है।

विज्ञापन

प्रहलाद जोशी ने किया सरकार का बचाव

इस बीच केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विपक्ष को इस मामले में घबराने की आवश्यकता नहीं है। अभी कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आएगी इसके बाद पब्लिक डोमेन चर्चा की जाएगी। समिति बनाने का मतलब यह नहीं हुआ कि यह कल से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के चीफ चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार की इस पहल का समर्थन करती है।

विपक्षी दलों को भरोसे में लेना था

इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी हमारे गठबंधन से डर गई है। बीजेपी इस पर चर्चा इसलिए कर रही है ताकि असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। वहीं सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर सरकार विशेष सत्र लाना चाहता थी कि तो पहले विपक्षी पार्टियों से बात करनी चाहिए थी। अब बिना किसी ऐजेंडे के विशेष सत्र बुलाना समझ से परे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ