Odisha Accident: जाजपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 6 मजदूरों की मौत, बैठे थे मालगाड़ी के नीचे, CM ने जताया दुख

Odisha Accident, Balasore Train Tragedy, Jajpur Keonjhar Road Railway Station, goods train

Odisha Accident

Odisha Accident: बालासोर ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद बुधवार को फिर एक बड़ी दुर्घटना हुई। जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। मजदूर मालगाड़ी के नीचे बैठे हुए थे।

विज्ञापन

यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले में दुखद ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के पांच दिन बाद हुई है, जिसमें 288 लोग मारे गए थे और 1200 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन

अचानक चल पड़ी मालगाड़ी

अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर मालगाड़ी के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। मजदूर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 6 मजदूरों में से तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा है। दो अन्य घायल हैं। उन्हें कटक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत राशु ने बताया कि जाजपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इन मजदूरों ने हवा और बारिश से बचने के लिए मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जाजपुर रोड स्टेशन पर रेलवे के काम में लगे छह मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया।

2 जून की शाम टकराई थीं तीन ट्रेनें

विज्ञापन

कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून की शाम सात बजे बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन एक खड़ी मालगाड़ी से टकराने के बाद डिरेल हो गई थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे दूसरे ट्रैक पर पलट गए। बेपटरी हुए डिब्बों को हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ