कितनी प्रॉपर्टी के मालिक थे Subrata Roy, अब कौन संभालेगा Sahara Empire, परिवार में कौन-कौन?

Subrata Roy Sahara Empire Owner: अब सहारा Empire का मालिक कौन बनेगा? सुब्रत राय कितनी प्रॉपर्टी के मालिक थे? उनके परिवार में कौन-कौन है? अपने पीछे वे कितनी दौलत छोड़ गए हैं?

Subrata Roy

Subrata Roy

Now Who Is The Owner Of Sahara Shree Empire: 2 हजार रुपये और 3 कर्मचारियों से शुरुआत करके Sahara India की नींव रखने वाले ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय नहीं रहे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। 14 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। वहीं अब लोगों के जेहन में सवाल यह उठ रहा है कि उनके बाद अब सहारा Empire का मालिक कौन बनेगा? सुब्रत राय कितनी प्रॉपर्टी के मालिक थे? उनके परिवार में कौन-कौन है? अपने पीछे वे कितनी दौलत छोड़ गए हैं? अब कौन संभालेगा सहारा का कारोबार? आइए इस बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

1978 में एक कंपनी खरीदकर सहारा ग्रुप बनाया

सुब्रत रॉय रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया और हॉस्पिटेलिटी समेत कई क्षेत्रों में नाम कमाया। गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 1976 में सुब्रत ने संघर्षरत चिटफंड कंपनी सहारा फाइनेंस का अधिग्रहण किया और गोरखपुर से ही बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। 1978 तक उन्होंने इसे सहारा इंडिया परिवार में बदल दिया, जो आगे चलकर भारत के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुपों में से एक बन गया। रॉय के नेतृत्व में सहारा ने कई बिजनेस विस्तार किए। समूह ने 1992 में हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया। 1990 में पुणे के पास एम्बी वैली सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया, जो आज 39 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। फिर सहारा टीवी लॉन्च किया। 2000 के दशक में सहारा ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल का अधिग्रहण करके सुर्खियां बटोरीं। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी के साथ एक विवाद के बाद अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया। उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। तिहाड़ जेल में रहना पड़ा, लेकिन उन्हें पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

कोई इंडस्ट्री नहीं, जिनमें सहारा का इन्वेस्टमेंट नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुब्रत राय और उनके भाई जयब्रत राय सहारा समूह को संभाल रहे थे। रेलवे के बाद देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली सहारा के पास अरबों की प्रॉपर्टी है। रियल एस्टेट से लेकर एयरलाइन, क्रिकेट, सिनेमा की दुनिया में सहारा इन्वेस्ट कर चुकी है। साल 2013-14 में सहारा की प्रॉपर्टी 10 अरब डॉलर के पार थी। न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस में सुब्रत रॉय का मालिकाना हक है। 2 लाख 59 हजार करोड़ से ज्यादा की प्राइवेट है। करीब 30970 एकड़ जमीन है। देशभर में 5 हजार से ज्यादा यूनिट हैं। लखनऊ का सहारा शहर, सहारा ऑफिस, सहारा मॉल है। सहारा ग्रुप के पास करीब 9 करोड़ इन्वेस्टर हैं। टीम इंडिया के स्पॉन्सर रह चुके सहाराश्री IPL और फॉर्मूला वन टीम के मालिक थे। एम्बी वैली और लग्जरी हाउसिंग में करोड़ों का कारोबार है। कुल मिलाकर बिजनेस इंडस्ट्री का कोई ऐसा एरिया नहीं, जहां सहारा ग्रुप ने इन्वेस्ट न किया हो और प्रॉफिट न कमाया हो। अगर निवेशकों की बात करें तो सहारा समूह का करीब 25 हजार करोड़ रुपए सेबी के पास जमा है।

विज्ञापन

नियमों के अनुसार दोनों बेटे बनेंगे उत्तराधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहाराश्री सुब्रत राय के परिवार में अब उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, 2 बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं, जो सहारा ग्रुप से ही जुड़े हैं। माना जा रहा है कि सहाराश्री के निधन के बाद कारोबार उनके दोनों बेटे ही संभालेंगे। हालांकि सुब्रत रॉय सहारा ने जिंदा रहते अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया, वहीं सहारा परिवार की ओर से भी अभी तक उत्तराधिकारी को लेकर कोई बयान भी नहीं दिया गया है, लेकिन अभी तक माना जा रहा है कि उनके दोनों बेटे ही उनके उत्तराधिकारी कहलाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ