नॉर्थ ईस्‍ट में IAS-IPS ऑफिसर्स को नहीं मिलेगा स्‍पेशल भत्‍ता, केंद्र ने दिया यह बड़ा फैसला

north eastern state police file pic

Now IAS-IPS officers will not get special allowance in North East

नई दिल्ली: अब नॉर्थ ईस्‍ट राज्यों में तैनात IAS-IPS व अन्य ऑफिसर्स को स्‍पेशल भत्‍ता नहीं दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में यह बड़ा फैसला दिया है। दरअसल, अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के उत्तर-पूर्वी कैडर के अधिकारियों को यह विशेष भत्ता दिया जाता था। जो अपने मूल वेतन के करीब 25 परसेंट के बराबर होता था। केंद्र सरकार ने यह विशेष भत्ता तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 10 फरवरी, 2009 को विशेष अनुदान के तहत ऑफिसर्स को यह भत्ता देने का आदेश दिया था। यह केवल उत्तर-पूर्व कैडर से संबंधित अधिकारियों पर लागू होता था। यह तीन अखिल भारतीय सेवाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) सर्विसेज़ के ऑफिसर पर लागू होता है।

जानकारी के मुताबिक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 23 सितंबर, 2022 को एक संक्षिप्त आदेश में कहा कि सरकार ने नॉर्थ ईस्‍ट रीजन में काम कर रहे AIS अधिकारियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों/ विशेष भत्तों की समीक्षा के बाद उसे वापस लेने का फैसला किया है। 2007 और 2017 के बीच जारी चार आदेशों के माध्यम से अधिकारियों को प्रोत्साहन/ विशेष भत्ते दिए गए थे। आदेश के मुताबिक 10 फरवरी 2009 के आदेश के अलावा 22 जनवरी 2007, 16 फरवरी 2009 और 5 सितंबर 2017 को जारी निर्देश भी वापस लिए जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ