भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को लेकर छिड़ विवाद पर आज भारत की सियासत गरमाई हुई है और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर लोगों में आक्रोश है. इसी आक्रोश के चलते उनकी गर्दन काटने की धमकी दी गई है. जी हां, सोशल मीडिया पर नोएडा सेक्टर-63 निवासी रवि कुमार गौतम का वीडियो वायरल हो रहा है, जो युवा शक्ति दल के अध्यक्ष हैं. वे ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटने की धमकी दे रहे हैं. हालांकि News 24 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर रवि कुमार गौतम का करीब 4 मिनट का वीडियो खूब शेयर हो रहा है.
रवि कुमार गौतम ने CEC को क्या धमकी दी?
वायरल वीडियो में रवि कुमार गौतम CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी देते हुए कहता है कि अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति उसको एक हत्या करने की माफी दें तो वह सबसे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट देगा. क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने भारतवासियों के भविष्य को खराब करने का काम किया है. देशवासियों के वोट देने के अधिकार से खिलवाड़ किया है, युवाओं के रोजगार को नुकसान पहुंचाया है. चुनाव में भाजपा का फायदा करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है. ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्टों में हेरफेर करके लोगों के वोट काटे हैं.
वीडियो पर नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर नोएडा पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और अब पुलिस वीडियो की सत्यता जांचने में जुटी है. पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाया और कब बनाया? वीडियो को कहां शूट किया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया? पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे शख्स रवि कुमार गौतम से भी पूछताछ की जाएगी और अगर उसने वाकई CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी दी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो जब्त कर लिया है और इसे आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है.
CEC पर वोटर लिस्टों में हेरफेर के आरोप
बता दें कि CEC ज्ञानेश कुमार पर वोटर लिस्टों में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं. इसके लिए फॉर्म-6 के ऑनलाइन वर्जन में बदलाव करने के आरोप भी हैं. चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने उन पर सवाल उठाए हैं कि CEC के सामने लिखित में असहमति और आपत्ति जताई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और न ही SIR से जुड़े किसी मामले में उनसे सुझाव लिया. इसके चलते चुनाव आयोग कांग्रेस के निशाने पर आ गया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि CEC ने मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया है.
संबंधित खबरें
क्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
36 mins agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
37 mins agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
56 mins ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
3 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
3 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
5 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
5 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines