PM Modi Singapore visit: ढोल बजाया, चीन को चेताया, सिंगापुर में कुछ इस रूप में दिखे पीएम मोदी, देखें वीडियो

Narendra Modi Singapore visit: सिंगापुर के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान एक महिला ने उन्हें राखी भी बांधी, लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली।

Narendra Modi Singapore, Narendra Modi Singapore two-day visit, Lawrence Wong, Narendra Modi played drums at Singapore, india Singapore bilateral talks

PM Modi two-day Singapore visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर अपनी दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे गए हैं। यहां सिंगापुर सरकार और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में ढोल बजाए गए, इस दौरान पीएम मोदी भी ढोल बजाते देखे गए। कलाकारों ने ढोल की धुन पर डांस किया। बता दें इससे पहले वह ब्रुनेई के दौरे पर थे। जहां उन्होंने ब्रुनेई सुल्तान बोल्कैया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच इस बैठक में कारोबार, रक्षा, शिक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

यहां चीन का नाम न लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद का समर्थक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पेसिफिक विजन में ब्रुनेई अहम साझेदार रहा है। भारत ने हमेशा ASEAN देशों में शांति को प्राथमिकता दी है। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नेविगेशन और हवाई उड़ान की आजादी का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन

होटल के बाहर लगी लोगों की भीड़

सिंगापुर के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान एक महिला ने उन्हें राखी भी बांधी, लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली। उत्साहित भीड़ ने ‘रामचंद्र की जय’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी को भगवा रंग का गमछा भेंट किया। सिंगापुर के जिस होटल में पीएम रुके हैं, उसके बाहर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिंगापुर में रह रहे भारतीय कारोबारियों से मिलेंगे पीएम मोदी

मीडिया रिपेार्ट के अनुसार सिंगापुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के राजनेताओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होनी है। बता दें कि सिंगापुर में पीएम भारतीय मूल के कारोबारी से भी मिलेंगे। इसके अलावा सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ