नफे सिंह राठी हत्याकांड: दिल्ली क्यों पहुंची हरियाणा पुलिस? CBI को सौंपी गई जांच

Nafe Singh Rathee Murder Case: नफे सिंह राठी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए जहां एक ओर हरियाणा पुलिस दिल्ली पहुंची तो वहीं दूसरी ओर केस सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया गया है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड को लेकर पुलिस गहन पड़ताल कर रही है। इस केस को लेकर परिवारजनों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है।

Nafe Singh Rathee Murder

पूर्व विधायक नफे सिंह राठी

Nafe Singh Rathee Murder Case Update: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। दिनदहाड़े उन्हें गोलियों से भून देने के बाद केस की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया गया है। इस केस की जांच में पुलिस अब दिल्ली तक भी पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में हरियाणा पुलिस क्या जानना चाहती है।

विज्ञापन

कहीं मर्डर के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं 

जानकारी के अनुसार, नफे सिंह राठी पर अलग-अलग तरह के हथियारों से गोलियां चलाई गईं। इसके सबूत मौके पर मिले हैं। दरअसल, मौके पर अलग-अलग हथियार के कारतूस बरामद हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मर्डर के पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है। कहा ये भी जा रहा है कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। उनका किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

गैंगस्टर्स से उगलवाए जाएंगे राज

सोमवार को हरियाणा पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंची। जहां वह कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा कुछ और राज्यों की जेल में भी हरियाणा पुलिस गैंगस्टर्स से पूछताछ करेगी। इधर, नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसकी जानकारी डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने दी। हालांकि उन्होंने अब तक किसी भी गिरफ्तारी से इनकार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

CCTV में दिखे आरोपी 

आपको बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। जिसमें आई10 कार में कुछ बदमाश नजर आ रहे थे। इस हत्याकांड के बाद एसपी ने कहा- जिस पर भी रत्ती भर शक है, उससे गहन पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों को हमने राउंडअप किया है। मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम

वहीं इस हत्याकांड के बाद इनेलो नेता अभय चौटाला और नफेसिंह के परिजनों ने पुलिस को 7 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा फैसला लेंगे। इधर, नफे सिंह राठी के शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, 5 बजे बहादुरगढ़ के रामबाग में नफे सिंह राठी का अंतिम संस्कार होगा।

इनपुट: विमल कौशिक, नई दिल्ली, विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ