---विज्ञापन---

देश

Tunisha Sharma Funeral: पार्थिव शरीर लेकर अस्पताल से निकली एंबुलेंस, कल यहां होगा अंतिम संस्कार

Tunisha Sharma Funeral: मुंबई के जेजे अस्पताल से सोमवार रात टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस निकाल चुकी है। कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। Maharashtra | Mortal remains of TV actor Tunisha Sharma being taken […]

Tunisha Sharma Funeral: मुंबई के जेजे अस्पताल से सोमवार रात टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस निकाल चुकी है। कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Sushant Singh Rajput: मोर्चरी कर्मचारी के बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने PM मोदी और CBI से की ये अपील

इसलिए लगा 2 दिन का समय

जानकारी के मुताबिक तुनिषा की मौसी इंग्लैंड में रहती हैं। उनके वहां से आने में समय लगने पर तुनिषा के अंतिम संस्कार में इतने दिन लग गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और मुख्य आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

तुनिषा की मां ने लगाए आरोप

इससे पहले आज सुबह तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर कहा था कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, उसने तुनिषा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को सख्त सजा देने की मांग की है।

और पढ़िए – आरोपी शीजान खान का दावा, कहा- पहले भी तुनिशा शर्मा ने की थी आत्महत्या की कोशिश

---विज्ञापन---

यह है पूरा मामला

बता दें 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

(Ambien)

First published on: Dec 26, 2022 09:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola