Sushant Singh Rajput: मोर्चरी कर्मचारी के बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने PM मोदी और CBI से की ये अपील

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Death Case Update: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मोर्चरी कर्मचारी के दावे के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्वेता सिंह ने पीएम मोदी से मोर्चरी कर्मी की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही सीबीआई से अपील की है कि इस बयान को गंभीरता से लें और जांच करें।

विज्ञापन

दरअसल, कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में काम करने वाले शख्स रूपकुमार शाह ने सोमवार शाम को कहा था कि जब सुशांत का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था, तब वह अस्पताल में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर ‘पीटने के निशान’ और ‘चोट के निशान’ थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

श्वेता सिंह ने ट्वीट कर की ये अपील

रूपकुमार शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता ने ट्विटर पर लिखा कि हमारा परिवार सीबीआई जांच में विश्वास करता है और वे (सीबीआई) अब मामला बंद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस साक्ष्य में ज़रा भी सच्चाई है, तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह वास्तव में इस बयान को गंभीरता से देखे। हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे।

विज्ञापन

एक अन्य ट्वीट में श्वेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा, ‘हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि रूपकुमार शाह सुरक्षित रहें। सीबीआई सुशांत के केस को समय से बंधा बनाए.’

विज्ञापन

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होनी चाहिए थी: शवगृह कर्मी

रूपकुमार ने कहा कि सुशांत की मृत्यु के बाद पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। हमें बताया गया था कि इसमें कोई वीआईपी बॉडी है। मैंने जब सुशांत की बॉडी देखी तो मैंने सीनियर्स से कहा कि मुझे लगता है कि ये सुसाइड नहीं मर्डर है। इसके बाद मुझे कहा गया कि तुम अपना काम करो और मैं अपना काम करूंगा। मेरा काम शरीर को काटना और सिलना था, जो मैंने किया। उस पूरे पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी होनी चाहिए थी।

विज्ञापन

रूपकुमार ने कहा कि सुशांत के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे और ऐसा भी लग रहा था कि उनके पैर टूट गए हैं। जब कपड़े उतारे गए तो शरीर पर पिटाई के निशान थे। गर्दन पर दो-तीन जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था मानो पिटाई से हाथ-पैर टूट गए हों, शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ