Heavy Rainfall Predicted Over Next 48 Hours: मौसम के बारे में बड़ी खबर आ रही है, शुक्रवार दोपहर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमित कुमार के अनुसार बंगाल से होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल तक जाने का अनुमान है। इस दौरान भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
3 अक्टूबर तक अलग-अलग राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। इसी तरह वेस्ट मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल में बारिश होने की संभावना है। 28 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: 8 की मौत, 300 पेड़-बिजली के पोल उखड़े; चक्रवाती तूफान से देश के 8 राज्यों में भारी बारिश
3 अक्टूबर को पूरे नॉर्थ ईस्ट में बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को असम, मेघालय, केरल में भारी बारिश होगी। इसी तरह 1 अक्टूबर को पूरे उत्तर भारत में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा 2 और 3 अक्टूबर को पूरे नॉर्थ ईस्ट में बारिश होगी। बता दें इससे पहले बीते 24 घंटे में बिहार के अररिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, गुजरात के सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है। अगले चार से पांच दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी।
किसान रहें अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों का रखना होगा ध्यान
मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश से तापमान कम हो गया है। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना है, लेकिन इस बारिश में किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है। लगातार बारिश से सोयाबीन, उदड़ और अन्य फसलों को नुकसान होने का खतरा है। इसके अलवा बच्चों और बुजुर्ग सुबह-शाम शरीर को ढक कर रखें। खान-पान में लापरवाही न करें, बुजुर्ग तड़के सैर करने से बचें। बच्चे रात में पूरी बाजू के कपड़े पहनकर सोए। इसके अलावा तापमान नियंत्रण में होने पर एसी न चलाएं और ठंडी चीज खानें से बचें।
ये भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए रोजगार आरक्षित करने वाली पहली इकाई बनी ये कंपनी, देगी 50% पद
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
4 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
6 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
7 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
8 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines