Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं, 21 राज्यों में बादलों के बरसने की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 8 July: मानसून झमाझम बरस रहा है। आज दिल्ली-NCR समेत देश के करीब 21 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी है। बारिश से असम और मुंबई में हालात खराब है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Jul 9, 2024 12:02
Delhi Rain
दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम। (File Photo)

Monsoon Rain IMD Latest Update: मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। देशभर में कई राज्यों में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। जहां बारिश नहीं है, वहां भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज भी दिल्ली-NCR में बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR समेत देश के करीब 21 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की हुई है।

कुछ राज्यों में मानसून की बारिश तबाही भी मचा रही है। जैसे पूरा असम बाढ़ में डूबा है। मुंबई शहर जलमग्न है। हिमाचल और उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से हालात खराब हैं। देशभर में नदियां उफान पर बह रही हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़कें ब्लॉक हैं। ट्रेन सर्विस सस्पेंड करनी पड़ रही है। बच्चों के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि देशभर में मानसून की बारिश से क्या हाल हैं और मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में 3 दिन खूब बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज 7 राज्यों महाराष्ट्र, असम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली-NCR में 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, बीते दिन दिल्ली-NCR में सुबह आसमान में बादल छाए रहे। उसके बाद दोपहर में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते फिर घने बादल छा गए। हवाएं चलने लगीं, लेकिन पैदल चलते समय लोगों को उमस ने परेशान किया। आज और कल भी मौसम सुहाना रहेगा, हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 11-12 जुलाई को दिल्ली-NCR में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

मुंबई में आज ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के 6 जिलों मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 12 जुलाई तक मुंबई में बारिश होती रहेगी। वहीं अब तक की बारिश से मुंबई के कई इलाके पानी में डूब चुके हैं। सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हैं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। रविवार सुबह 7 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। BMC की लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील है।

असम में बाढ़ से 85 लोगों की मौत

मानसून आने के बाद असम राज्य बाढ़ के पानी में डूब गया। सभी 29 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक 80 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवर बाढ़ में डूबने से मर रहे हैं। 130 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और असम में बारिश होते रहने की संभावना जताई है। आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

 

उत्तराखंड में केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे बंद

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से बादल बरस रहे हैं और अगले 3 दिन भी अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं अब तक हुई बारिश से केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद है। लैंड स्लाइड के कारण पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं, हालांकि चारधाम यात्रा 2 दिन बाद कल से फिर शुरू हो गई, लेकिन जगह-जगह श्रद्धालु खराब मौसम के कारण फंसे हुए हैं।

First published on: Jul 09, 2024 06:38 AM

संबंधित खबरें