---विज्ञापन---

देश angle-right

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाला विधायक कौन? दर्ज है देशद्रोह का केस

Assam News: पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाला अमीनुल इस्लाम ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का विधायक है। अमीनुल असम के मशहूर मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खैरुल इस्लाम का बेटा है।

---विज्ञापन---

Assam News: पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विधायक पहले भी कई विवादित बयान दे चुका है। जिसके चलते उस पर देशद्रोह का भी केस दर्ज है। बताया जाता है कि असम में AIUDF का यह विधायक अपने बयानों के चलते काफी विवादों में रहता है।

जानिए कौन है अमीनुल इस्लाम

---विज्ञापन---

अमीनुल इस्लाम का जन्म 4 सितंबर 1975 को असम के नागांव जिले में हुआ है। अमीनुल ने 1999 में नागांव के जीयू कॉलेज ऑफ एजुकेशन से 1999 में एमए और 2000 में बीएड किया है। अमीनुल 2005 से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से जुड़ा था। वह पार्टी संगठन के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है और 2021 से AIUDF के टिकट पर मनकाचर निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर असम विधानसभा पहुंचा है। बताया जाता है कि वह भाजपा और आरएसएस पर अक्सर विवादित बयानबाजी करता रहता है। यही वजह है कि असम में AIUDF का सबसे चर्चित विधायक है।

पिता थे मशहूर मुस्लिम धर्म गुरु 

---विज्ञापन---

विधायक अमीनुल इस्लाम के पिता असम के मशहूर मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खैरुल इस्लाम थे। मौलाना की 2020 में लॉकडाउन के दौरान लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उस दौरान पिता के जनाजे में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर विधायक पर केस भी दर्ज हुआ था।


देशद्रोह समेत 5 मुकदमे दर्ज

---विज्ञापन---

विधायक अमीनुल इस्लाम पर 2018 में आईटी एक्ट की धारा 66(ई) के तहत केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा 2020 में देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में 3 केस दर्ज हैं। सभी केसों में आज तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। यह बात हैरान करने वाली है। जबकि 24 अप्रैल 2025 को उन पर पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देने पर केस दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि इस बार भी विधायक जमानत पर बाहर आ जाएगा या फिर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बयान से पार्टी ने किया किनारा
विधायक अमीनुल इस्लाम के बयान से पार्टी ने किनारा किया है। एआईयूडीएफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा उनकी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह हमारा बयान नहीं था। हम पहले ही अपना बयान स्पष्ट कर चुके हैं और इस तरह की स्थिति में हम हमेशा एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े हैं। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और जो लोग आतंकवाद फैलाते हैं वे इस्लाम के खिलाफ हैं।

First published on: Apr 24, 2025 10:06 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola