Mizoram Assembly Election Results 2023 date change : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना (चार राज्यों) में 3 दिसंबर को ही वोटों की गिनती होगी, लेकिन मिजोरम में मतगणना की तारीख बदल दी गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि अब मिरोजम में मतगणना 4 दिसंबर को होगी। ऐसे में सवाल उठता है कि मिजोरम में काउंटिंग की तारीख बदलने के लिए क्यों प्रार्थना की गई?
मिरोजम में ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है और क्रिश्चियनों में रविवार का दिन काफी पवित्र माना जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में प्रार्थना और धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। ऐसे में मतगणना की तारीख बदलने को लेकर राज्य के लोगों ने प्रार्थनाएं की थीं। साथ ही काउंटिंग डे बदलने के लिए लोगों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था। मिजोरम की कुल आबादी 11 लाख है, जिनमें से 9.56 लाख ईसाई समुदाय के लोग हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

सभी राजनीतिक पार्टियों ने जताई थी सहमति
मिजोरम में एक ही चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही मिजोरम में भी वोटों की गिनती 3 दिसंबर यानी रविवार को होनी थी, लेकिन यहां इस डेट को लेकर विरोध हो गया। ईसाई समुदाय में रविवार को चर्च और गिरजाघरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसलिए चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख बदलने की मांग की गई थी। इस मांग पर सभी राजनीतिक दल (कांग्रेस, भाजपा, एमएनएफ आदि), नागरिक समाज संगठन और अन्य संगठन भी राजी थे।
चुनाव आयोग को बदलना पड़ा अपना फैसला
चुनाव आयोग को मिजोरम को लेकर अपना फैसला बदला पड़ा। EC ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम की जनता के लिए रविवार काफी पवित्र दिन है। मतगणना की तारीख बदलने को लेकर कई लोगों ने कहा था। ऐसे में अब मिजोरम में 3 दिसंबर को नहीं, बल्कि 4 दिसंबर यानी सोमवार को वोटों की गिनती होगी।