'अचानक झटका लगा, 2 टुकड़े हो गए'; मिजोरम में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश की तस्वीरें और वीडियो वायरल

Mizoram Airport Military Aircraft Crash: लैंडिंग कर रहा था। अचानक डगमगाने लगा और रनवे से बाहर जाकर गिर गया। इसके बाद मिलिट्री एयरक्राफ्ट 2 टुकड़ों में बंट गया, देखें तस्वीरें-वीडियो…

Mizoram Airport Military Aircraft Crash

मिजाेरम एयरपोर्ट पर क्रैश होकर 2 टुकड़ाें में बंटा मिलिट्री एयरक्राफ्ट

Mizoram Airport Military Aircraft Crash: अचानक फिसला, जोरदार झटका लगा और जहाज 2 टुकड़ों में बंट गया। म्यांमार का मिलिट्री एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट​​​​ के रनवे पर फिसल गया। एयरक्राफ्ट में क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। बाकी 6 लोग सुरक्षित हैं। मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने बताया कि छोटे साइज का मिलिट्री एयरक्राफ्ट शानक्सी Y-8 म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

लेंगपुई से सभी फ्लाइटें की गईं डायवर्ट

मंगलवार सुबह 10:20 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर जंगल में गिर गया। हादसे के बाद एयरक्राफ्ट 2 हिस्सों में बंट गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया। सबकी हालत खतरे से बाहर है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन (DGCA) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, हादसे के बाद लेंगपुई आने वाली सभी फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई हैं। लेंगपुई एयरपोर्ट का रनवे​​​​ एक टेबल टॉप रनवे है, जो पहाड़ के ऊपर पर बना है। यहां सामान्य रनवे की तुलना में टेक ऑफ और लैडिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है।

विज्ञापन

17 को म्यांमार से भागकर आए थे सैनिक

मिजोरम पुलिस के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक राज्य के लॉन्ग्टलाई जिले के बॉन्डुकबंगसोरा गांव में घुसे थे। इनमें एक कर्नल, 35 अधिकारी और 240 लोअर रैंक के सैनिक हैं। उन्होंने असम राइफल्स से शरण मांगी थी, लेकिन इनमें से 184 सैनिकों को सोमवार को म्यांमार वापस भेजा गया था। 92 सैनिकों को आज भेजा जाना था। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खुले एरिया में फेंसिंग की जाएगी, ताकि भविष्य में म्यांमार से घुसपैठ न हो।

विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने बताया था कि म्यांमार की सीमा भारत के 4 राज्यों से लगती है। दोनों देशों के बीच 1600 किलोमीटर का बॉर्डर है। दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट का एग्रीमेंट 1970 में हुआ था, लेकिन तब से सरकार इसे लगातार रिन्यू करती रही है। आखिरी बार इसे 2016 में रिन्यू किया गया था। इसके बाद अब 2024 में सरकार इसे फ्री मूवमेंट एग्रीमेंट रिन्यू करने पर विचार कर रही है, लेकिन बॉर्डर को फेंसिंग लगाकर सुरक्षित करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ