जोरदार बिजली कड़की, दरक गए पहाड़...China में लैंड स्लाइड, 47 लोगों की मौत, करीब 500 दबे मलबे में

China Land Slide Rescue Operation: चीन में आज सुबह अचानक पहाड़ दरक गए और लैंड स्लाइड हुआ, जिससे 47 लोग मारे गए औरमलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।

China Land Slide Rescue Operation

चीन में लैंड स्लाइड के बाद लोगों को बचाने की कोशिश करते बचाव कर्मी।

China Land Slide Rescue Operation: चीन (China) के लोग हाल ही आए भूकंप (Earthquake) की त्रासदी से उभरे नहीं थे कि भूस्खलन (Land Slide) हो गया, जिसके मलबे में 500 से ज्यादा लोग दब गए। 47 लोगों के शव मिल चुके हैं। मलबे के नीचे से लोगों को निकालने का काम चल रहा है। वहीं लैंड स्लाइड के बाद तबाही के मंजर का वीडियो X हैंडल पर वायरल हो रहा है, देखिए…

विज्ञापन

विज्ञापन

200 से ज्यादा कर्मी बचाव में जुटे

चीन के शिन्हुआ न्यूज चैनल के अनुसार, आज 22 जनवरी की सुबह करीब 5:51 बजे दक्षिण चीन के झेनक्सिओनग काउंटी में तांगफैंग शहर के अंतर्गत आने वाले गांव लियांगशुई में लैंड स्लाइड हुआ। इसके मलबे में पूरा गांव दब गया। जैसे ही लैंड स्लाइड की खबर फैली, बचाव दल कर्मी मौके पर पहुंच बए। करीब 200 बचाव कर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इस समय राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन

युन्नान में भूस्खलन होना आम बात

पीपुल्स डेली चाइना के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में लैंड स्लाइड होना आम बात है, क्योंकि यहां खड़े पहाड़ हिमालय के पठान से टकराते हैं, लेकिन हर बार यह तबाही मचाता है। हर बार लोग मारे जाते हैं। हालांकि मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव के लोग नजर नहीं आ रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो में नारंगी जंपसूट और हेलमेट पहने आपातकालीन बचाव कर्मचारियों को बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों के बीच ढही हुई चिनाई के ढेर को उठाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ