Milkipur By-Election: भाजपा ने अयोध्या की हार का बदला मिल्कीपुर में लिया!
Milkipur by-election UP: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय है। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Uttar Pradesh News: पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में एक सीट पर भाजपा की हार सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही थी। 2024 में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इसे खूब भुनाया था। लेकिन इसके बावजूद अयोध्या की फ़ैजाबाद सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। अब भाजपा ने उस करारी का हार बदला ले लिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी सामने आ रहा है। भाजपा ने यहां अच्छी-खासी बढ़त बना रखी है और सपा को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की जीत लगभग तय है। समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा रहा, जो अवधेश प्रसाद जैसा चमत्कार करने में नाकाम रहे हैं।
मिल्कीपुर में 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 58221 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 27202 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह, भाजपा ने अयोध्या में हुई हार का बदला ले लिया है। अयोध्या में उसकी शिकस्त का विपक्ष ने काफी मजाक उड़ाया था।
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद को फ़ैज़ाबाद से जीत मिली थी। इस कारण ये सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आज इसका परिणाम आ रहा है। सपा को पूरी उम्मीद थी कि वह इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.