इन 10 राज्यों में बारिश, घर से निकलने से पहले करें ये काम; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 7 सितंबर के बीच कोंकण, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

monsoon alert 2024, heavy rainfall forecast 12 states, next 48 hours rain warning, weather update heavy rain, monsoon rainfall prediction India

बारिश की फाइल फोटो

IMD Alert: देश के 10 राज्यों में अगले कुछ दिन हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार दोपहर इस बारे में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि लोग घर से निकलने से पहले मौसम के बारे में अपडेट लेकर निकलें।

विज्ञापन

गुजरात में इन जिलों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। यहां 2 और 3 सितंबर को भी तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। अनुमान है कि 5 सितंबर के बाद यहां लोगों को खराब मौसम से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बता दें कि गुजरात के अलग-अलग जिलों में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति है। पानी के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

विज्ञापन

क्या होता है येलो अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट से मतलब होता है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खराब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यानी उस क्षेत्र में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट जारी होने के बाद अगर आप अपने घर से दूर हैं तो अपने घर पहुंचें। सोशल मीडिया या अन्य साधान से लगातार मौसम का अपडेट लेते रहें। इसके अलावा हमेशा घर में मेडिकल किट साथ रखनी चाहिए।

विज्ञापन

3 से 7 सितंबर के बीच बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 7 सितंबर के बीच कोंकण, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश होगी। ओडिशा और पश्चिम मध्यप्रदेश के इलाके में ही बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ