मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक तिहाड़ जेल भेजा गया, पूर्व डिप्टी सीएम ने की ये मांग

Manish Sisodia Bail Plea, Delhi High Court, ED case, Delhi Excise Policy Case

Manish Sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। मनीष सिसोदिया को दिल्ली की ​​​राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को तिहाड़ में रखा जाएगा। सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सीबीआई की हिरासत में थे।

विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से गीता, एक जोड़ी चश्मा, कलम और डायरी की मांग की है। सिसोदिया की इस मांग को कोर्ट ने मान ली है। बता दें कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ