Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील; कहा- हाईवे से हट जाएं, ताकि रसद की आपूर्ति हो सके
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Manipur Violence: मणिपुर में अभी भी हालात काबू में नहीं है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के इंफाल-दीमापुर एनएच-2 राजमार्ग से अवरोध हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रास्ते को खोल दिया जाए तो आम लोगों के लिए जरूरी सामान भेजा जा सके।
जानकारी के मुताहिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मणिपुर के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि इंफाल-दीमापुर, एनएच-2 राजमार्ग पर लगे अवरोधों को हटा दें, ताकि भोजन, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंच सकें।
"My sincerest appeal to the people of Manipur is to lift the blockades at the Imphal-Dimapur, NH-2 Highway, so that food, medicines, Petrol/Diesel, and other necessary items can reach the people. I also request that Civil Society Organisations do the needful in bringing… pic.twitter.com/7b9LiDQtDM
— ANI (@ANI) June 4, 2023
बताया गया है कि अमित शाह ने नागरिक समाज संगठनों से इस मामले पर आम सहमति बनाने में मदद करने का भी आग्रह किया। अमित शाह की अपील राज्य में अवैध हथियारों के साथ लोगों द्वारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद आई है। शाह द्वारा कड़ी चेतावनी जारी करने के बाद शुक्रवार को 140 से ज्यादा हथियार पुलिस को सौंपे गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने चेतावनी दी थी कि हथियारों की तलाशी अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा। अवैध हथियारों के साथ पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद मणिपुर में जातीय झड़पें हुईं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: