नीतीश कुमार के MLA जॉयकिशन सिंह कौन? जिनके घर पर हुआ हमला, लूट लिए 1.5 करोड़ के गहने, 18 लाख कैश

Manipur Violence : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। मैतई नागरिकों की हत्या के बाद लोग सड़कों पर उतर गए और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इसे लेकर कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और कर्फ्यू लगा दिया गया।

Akhilesh Yadav Claim CM Nitish Kumar Come Back INDIA Alliance

सीए नीतीश कुमार। (File Photo)

विज्ञापन

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेकाबू भीड़ मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हमला कर रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने राजधानी इंफाल के संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 8 कंपनियां तैनात कर दीं। इस बीच भीड़ ने नीतीश कुमार के विधायक के सरकारी आवास पर हमला कर लूटपाट की। आइए जानते हैं कि कौन हैं जेडीयू विधायक के. जॉयकिशन सिंह?

कौन हैं जेडीयू विधायक के. जॉयकिशन सिंह?

Advertisment

के. जॉयकिशन सिंह थांगमेइबंद से विधायक हैं। वे इस सीट से तीसरी बार विधायक बने। उन्होंने साल 2022 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से चुनाव जीता था। इससे पहले 2017 के चुनाव में जॉयकिशन सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 157 वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार जोतिन वाइखोम को मात दी। 2012 के चुनाव के दौरान वे टीएमसी से चुनाव जीते थे।

विधायक के घर में लूटपाट

विज्ञापन

विधायक के जॉयकिशन सिंह की मां ने पुलिस में तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने 16 नवंबर को विधायक जॉयकिशन सिंह के घर को निशाना बनाया। इस दौरान हमलावरों ने उनके घर में करीब 2 घंटे तक जमकर उत्पाद मचाया और कीमती चीजें तोड़ दीं। साथ ही घर में रखे 1.5 करोड़ के जेवर और करीब 18 लाख रुपये कैश लूट ले गए।

विज्ञापन

आलू-प्याज तक लूट ले गए उपद्रवी

जब यह हमला हुआ, तब विधायक के आवास पर कोई नहीं था। विधायक अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। विधायक के घर में लूटपाट करने के बाद भीड़ कुछ ही दूरी पर स्थित टॉम्बिसाना हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित रिलीफ कैंप पहुंचे। उपद्रवियों ने इस कैंप में भी बवाल काटा और फिर आले, प्याज, सर्दी के कपड़े लूट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ