सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर अय्यर का 'सेल्फ गोल'? बोले- पाकिस्तान को इज्जत दें, उसके पास एटम बम

Mani Shankar Aiyar Controversial Statement: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत को पाकिस्तान से बात करने की सलाह दी है। पाकिस्तान की तारीफ में कुछ बातें भी कही हैं। उनके इस बयान पर देशभर में विवाद छिड़ गया है।

Mani Shankar Aiyar Congress Lok Sabha Election 2024

मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान को लेकर बयान दिया।

विज्ञापन

Mani Shankar Aiyar Controversial Statement: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान का विवाद सुलझा नहीं था कि मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि वह एक स्वतंत्र देश है। उस देश के पास एटम बम भी है।

बंदूक लेकर घूम रहे हो, उससे क्या मिला? कुछ नहीं, तनाव और बढ़ गया है। कोई भी पागल वहां आ जाए तो क्या होगा देश का? अगर पाकिस्तान ने परमाणु हमला करने का सोच लिया तो? 8 सेकेंड के अंदर उनकी रेडियो एक्टिविटी अमृतसर तक पहुंच जाएगी। विश्व गुरु बनने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विश्व गुरु बनने के लिए पाकिस्तान के साथ संबंध अच्छे बनाने की मेहनत करते हुए दिखना होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बयान पर भाजपा ने घेरा, कांग्रेस ने सफाई दी

दूसरी ओर मणिशंकर अय्यर का बयान वायरल होते ही भाजपा मुखर हो गई। भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरते हुए सवाल उठाए। भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की जुबान में बात कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि कांग्रेस को एक तरफ रहना चाहिए। द्विपक्षीय नीति छोड़ दे कांग्रेस को बेहतर होगा।

वहीं मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया। कांग्रेस नेता उदित राज ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर कांग्रेस में किसी ऑफिशियल पोस्ट पर नहीं हैं। वे जो भी बयान देते हैं, जो भी बोलते हैं, वह उनके निजी विचार हैं। उनका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस उनके बयानों के दायरे बाहर है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शहजाद पूनावाला की मणिशंकर के बयान पर प्रतिक्रिया

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान से काफी प्रेम है और यह प्रेम कम होने वाला नहीं है। मणिशंकर अय्यर बाहुबल और ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान किया जाना चाहिए। उससे बातचीत की जानी चाहिए और जो पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादी और ड्रग्स भेज रहा है, उसका क्या?

विज्ञापन

आज पुलवामा जैसी घटनाएं होती हैं तो करारा जवाब दिया जाता है। आज पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्हें बख्शने की गुहार लगाता रहता है। कांग्रेस को सबसे पहले पाकिस्तान से समर्थन मिला। 26/11 हमला करने वाले कसाब को क्लीन चिट दे दी गई। अब ‘कांग्रेस का हाथ’ को ‘पाकिस्तान के साथ’ देखा जा रहा है, यह उसी का एक और उदाहरण है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ