जो मन में आता बोलते, मोदी जी पहले घोषणा पत्र पढ़ लेते...Priyanka Gandhi के 5 बड़े बयान

Priyanka Gandhi Statements Update: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस का प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी PM मोदी और भाजपा पर लगातार हमलावर हो रही हैं। आज उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी सलाह दे डाली।

Priyanka Gandhi Congress

प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करते हुए लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही हैं।

Priyanka Gandhi Statements Against PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच पूरे देश की नजर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर टिकी हैं। अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद वे खुलकर उत्तर प्रदेश में चुनावी रण में उतर गई हैं और दिनरात कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं। बीती रात भी उन्होंने रायबरेली में नुक्कड़ सभा को बिना माइक के कार के ऊपर खड़े होकर संबोधित किया।

विज्ञापन

इसके बाद आज सुबह से लगातार वे मीडिया से बात कर रही हैं। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रही हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ लें, उसके बाद बोलें। जो उनके मन में आता है, वह बोल देते हैं। अगर उन्होंने कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ लिया होता तो ऐसा नहीं होता। अधूरी जानकारी खतरनाक होती है, इसलिए जानकारी के साथ बोलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने और क्या बयान दिए?

1. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। हम ही लोग तो मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वह लोग तो पता नहीं, क्या कुछ कहते रहते हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर कौन बात करता है?

2. राम मंदिर पर फैसले और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है। हमने पहले ही कहा था कि राम मंदिर पर जो फैसला आएगा, उसे स्वीकार करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योग कह रहे हैं कि INDIA गठबंधन की सरकार आई तो राम मंदिर पर ताला लग जाएगा। हमने फैसला स्वीकार किया है तो इस बात का सवाल ही नहीं उठता। यह गलत बयान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

3. जब महिलाएं मेडल लेकर आईं, तब तो मोदी जी ने उनको घर बुलाकर चाय पिलाई। जब बाहर बैठकर आंदोलन किया तो किसी ने उनेको पूछा कि वह रो क्यों रही थीं? आज स्थिति यह है कि पहलवानों के आरोपी बृजभूषण के बेटे को टिकट दे दिया। इससे साफ हो गया है कि भाजपा जब महिलाओं के अत्याचार और आरक्षण की बात कहती है तो वह सिर्फ जुमला होता है।

4. भाजपा के गांधी परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि मैं अपने परिवार पर चुप रहूं या शर्मिंदा हो जाऊं। मैं क्यों चुप हो जाऊं? मुझे गर्व है इंदिरा जी की शहादत पर। मुझे गर्व है कि इंदिरा जी ने पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनाया। मुझे गर्व है राजीव जी पर, जिन्होंने इस देश के लिए शहादत दी। मैं क्यों नहीं बोलूंगी? यह लोग गालियां देते रहे और मैं चुप रहूं, यह नहीं हो सकता

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ