---विज्ञापन---

’15 सेकेंड क्या मोदी जी एक घंटा ले लीजिए’; नवनीत राणा के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Asaduddin Owaisi Reply to Navneet Rana: असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग से देश की सियासत भी काफी गरमा गई है।

---विज्ञापन---

Navneet Rana Asaduddin Owaisi Tongue War: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र से भाजपा  उम्मीदवार और अमरावती से मौजूदा लोकसभा सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) के एक बयान पर देश की सियासत गरमा गई है। नवनीत राणा ने एक बयान देकर AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और उनके भाई (Akbaruddin Owaisi) को चुनौती दी थी। नवनीत के चैलेंज पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज के मतदान हो चुके हैं और चौथे फेज की वोटिंग से ठीक पहले छिड़ी जुबानी जंग, एक बयान और उस पर तीखे रिएक्शन ने चुनावी माहौल को और तेज धार दे दी है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहता हूं कि 15 सेकेंड नहीं, बल्कि एक घंटा दीजिए। मैं देखना चाहता हूं कि कितनी इंसानियत बची है। हमें यह भी बताएं कि कहां आना है? 2014 में नरेंद्र मोदी बिना किसी निमंत्रण के नवाज शरीफ से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए थे। वे क्या सोचते हैं कि सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं, 15 सेकेंड नहीं, 15 घंटे दीजिए, हम यहां हैं। पूरी तरह तैयार हैं। खुला चैलेंज दिया है, हम स्वीकार करते हैं। RSS आपका, सब कुछ आपका, जो चाहे कर लीजिए। किसने रोका है, बस हमें यह बता दीजिए कि आना कहां पर है?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या कहा था नवनीत राणा ने?

वायरल वीडिया के अनुसार, नवनीत राणा ने कहा था कि हैदाराबाद में 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटा दिया जाए तो पता भी नहीं चलेगा कि ओवैसी भाई AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी कहां गए? नवनीत राणा ने यह बयान गत 8 मई को दिया था। वे हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए वोट मांगने गई थीं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: May 09, 2024 12:01 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola