मुकेश अंबानी को धमकी देने का मामला, आरोपी को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा

threat calls to Mukesh Ambani

नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के चीफ मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि धमकी भरे कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार 56 साल के विष्णु भौमिक को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की 37वीं मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विष्णु भौमिक को 15 अगस्त को दक्षिण मुंबई के दहिसर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मांगी थी 10 दिन की हिरासत

पुलिस ने आरोपी की 10 दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मुकेश अंबानी को धमकी भरा कॉल स्वतंत्रता दिवस के दिन की गई थी, इसलिए इसके पीछे आरोपी का कोई मकसद हो सकता है। उसने किसी और दिन ऐसा क्यों नहीं किया? आरोपी ने मुकेश अंबानी को ही क्यों चुना? यह कोई साधारण मामला नहीं है और यह एक बहुत ही गंभीर अपराध है। पुलिस की ओर से ये भी कहा गया कि आरोपी आदतन अपराधी है, कोर्ट को इस बिंदु पर भी विचार करना चाहिए।

पुलिस ने कहा- मामले में विस्तृत जांच की जरूरत

पुलिस ने कहा कि इस मामले में सभी कौन जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच की जरूरत है। एक विस्तृत तकनीकी जांच किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद आरोपी के वकील ने कहा कि धमकी भरा कॉल अस्पताल को किया गया था न कि सीधे मुकेश अंबानी को। आरोपी के वकील ने कहा, “यह दिखाया जा रहा है कि कॉल सीधे मुकेश अंबानी को की गई थी। उन्होंने कहा, ‘आरोपी का कोई इरादा या मकसद नहीं है कि वह किसी वारदात को अंजाम दे। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रिलायंस अस्पताल में आए थे आठ कॉल

बता दें कि सोमवार को देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में धमकी भरे आठ कॉल आए थे। अस्पताल के अधिकारियों की ओर से डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मुकेश अंबानी को अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए कुल आठ कॉल किए गए हैं। हमने मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ