Parliament winter session: लोकसभा में गुरुवार को ई-सिगरेट पीने का मुद्दा छाया रहा. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कुछ सांसद सदन के भीतर ई-सिगरेट पीते दिखे. इस पर सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने भी जोरदार आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया. प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि संसद भवन के अंदर धूम्रपान प्रतिबंधित है और इसकी अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती.
यह भी पढ़ें: SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, उत्तरप्रदेश समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई समयसीमा
टीएमसी सांसद सौगत राय सिगरेट पीते हुए देखे
सदन का हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच संसद भवन और संविधान सदन के बीच में संसद भवन परिसर में टीएमसी सांसद सौगत राय सिगरेट पीते हुए देखे गए. उसी समय वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गिरिराज सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें मना किया और कहा आप हमारा स्वास्थ्य क्यों ख़राब कर रहे हैं बाद में गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर टीएमसी को आड़े हाथों लिया और कहा टीएमसी संसदीय मर्यादा का बिल्कुल पालन नहीं करती . इसके बाद सौगत राय ने सफाई दी कि “बिल्डिंग के अंदर धूम्रपान मना है, लेकिन बाहर कोई आपत्ति नहीं.’’, शेखावत स्पीकर नहीं हैं जो तय करें कि कौन कहां सिगरेट पी सकता है. बहरहाल, बंगाल में चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में मुद्दा कोई भी हो, बीजेपी और टीएमसी दोनों के नेता हर मुद्दे पर भिड़ते दिख जाते है चाहे वो सिगरेट का ही मुद्दा क्यों ना हो
संसद भवन के अंदर कई दिन से चल रहा था मामला
संसद भवन के अंदर सांसदों के ई सिगरेट पीने का मामला पिछले कई दिन से चल रहा था. भाजपा का आरोप था कि परिसर के अंदर ई सिगरेट पीने वाले तीन सांसद टीएमसी के हैं. इनमें से एक भी सांसद का नाम लिए बिना अनुराग ठाकुर ने यह मामला शून्यकाल के दौरान उठा लिया. अनुराग ठाकुर ने सिर्फ एक सांसद का जिक्र किया. इसपर स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि लिखित शिकायत दें, तुरंत एक्शन होगा.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में विस्थापितों के लिए 56 हजार घरों को मंजूरी, 20,591 मकान तैयार; केंद्र ने दिए ₹582 करोड़
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines