SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, उत्तरप्रदेश समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई समयसीमा

SIR deadline extended in Six State: उत्तरप्रदेश समेत छह राज्यों में विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. SIR की समयसीमा को इन छह राज्यों में बढ़ा दिया गया है. इन राज्यों में उत्तरप्रदेश के अलावा गुजरात, तामिलनाडु, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडेमान एंड निकोबार शामिल हैं. जानें, कहां कितनी समयसीमा बढ़ी.

UP SIR 97 percent complete

SIR deadline extended in Six State: केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश समेत छह राज्यों में विशेष गहन संशोधन (SIR) की समयसीमा को लेकर बड़ा फैसला किया है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सभी राज्यों में समयसीमा की आखिरी तारीख अलग-अलग बढ़ाई गई है. उत्तरप्रदेश में SIR की समयसीमा को 25 दिसंबर 2025 के लिए बढ़ाया गया है. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडेमान एंड निकोबार में SIR की समयसीमा को 18 दिसंबर के लिए बढ़ाया गया है. गुजरात और तामिलनाडु में SIR की समयसीमा को 14 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. समयसीमा बढ़ाने का फैसला चुनाव आयोग (ECI) की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में एसआईआर के लिये मांगे थे दो सप्ताह

गौरतलब है कि बीते दिन उत्तरप्रदेश निर्वाचन आयोग की तरफ से केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग की गई थी कि यूपी में एसआईआर के लिये 2 सप्ताह का समय और मिल जाए. क्योंकि यूपी में अभी तक SIR का कुल 80 फीसदी तक काम पूरा हुआ है. गौरतलब है कि इससे पहले केरल को छोड़कर देश भर के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के SIR के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर थी. इससे पहले आयोग ने केरल के लिए समय सीमा 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी. बैठक के दौरान अन्य राज्यों के लिए SIR जमा करने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल में नहीं बदली तारीख, केरल में पहले बढ़ी

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों की चल रही एसआईआर की प्रक्रिया की समयसीमा को बढ़ाया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की डेडलाइन को नहीं बढ़ाया गया है. वहीं, केरल में एसआईआर की तारीखों में पहले ही बदलाव हो चुका है. गौरतलब है कि SIR की समयसीमा को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्षी पार्टियां लगातार सवाल उठा रही थीं. SIR की समयसीमा को बढ़ाने का आदेश विपक्ष के इन आरोपों के बीच ही आया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने 30 नवंबर को मतदाता सूची जमा करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया था. आयोग ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची अब 14 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ