‘अनुसूचित जाति  के लोगों के साथ हो रहा भेदभाव…’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘राम मंदिर’ पर कही ये बड़ी बात

Mallikarjun kharge statement on Ayodhya Ram Temple: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को देहात में छोटे-छोटे मंदिरों तक में जाने की इजाजत नहीं है। उन्हें पीने का पानी नहीं दिया जाता, उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता है।

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

Mallikarjun kharge statement on Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे लोगों को आज भी सभी मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि खरगे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर छोड़िए, आप देश में कहीं भी चले जाइए। मंदिरों में प्रवेश के लिए मारामारी है।

Advertisment

दूल्हा घोड़े पर बारात लेकर निकलता है तो उसे पीटा जाता है

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को देहात में छोटे-छोटे मंदिरों तक में जाने की इजाजत नहीं है। उन्हें पीने का पानी नहीं दिया जाता, उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता है। अगर इस (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ) जाति का कोई  दूल्हा घोड़े पर बारात लेकर निकलता है तो उसे रोककर पीटा जाता है।

मोदी सरकार पर लगाए आरोप

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं अयोध्या गया होता तो क्या वे (बीजेपी) इसे बर्दाश्त कर पाते। उन्होंने मोदी सरकार  पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मुर्मू को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था।

क्या 73 % आबादी का महत्व नहीं?

गौरतलब है कि फरवरी 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दलितों और आदिवासियों का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कारोबारियों और अभिनेताओं को बुलाकर मोदी सरकार ने यह संदेश दिया है कि देश की 73 % आबादी का उनके लिए कोई महत्व नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ