मालदीव के राजदूत को भारत ने जमकर सुनाया, कहा- तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करो, निलंबन से काम नहीं चलेगा

India Maldives Diplomatic Row: पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की अपमानजक टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को तलब कर जमकर सुनाया। मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मोइज्जू की है, लेकिन वे इस पूरे मामले पर चुप हैं।

pm modi lakshadeep visit action on maldives

PM Modi पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने मालदीव के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख (फोटो क्रेडिट- एक्स)

India Maldives Diplomatic Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने सख्त रुख अपना लिया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर जमकर सुनाया।

विज्ञापन

‘मालदीव ने द्विपक्षीय संबंध खराब कर दिए हैं’

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को स्पष्ट शब्दों में बता दिया गया है कि मालदीव ने द्विपक्षीय संबंध खराब कर दिए हैं। इसलिए इसे सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मुइज्जू पर है। विदेश मंत्रालय ने इब्राहिम पर दबाव डालते हुए तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन

राष्ट्रपति मोइज्जू की चुप्पी से नाराज है भारत

बताया जाता है कि मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय ने केवल चार मिनट में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। मंत्रालय ने साफ कहा कि तीनों मंत्रियों को निलंबित नहीं, बर्खास्त करें। भारत मालदीव के तीनों मंत्रियों के पीएम मोदी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की चुप्पी से नाराज है।

विज्ञापन

क्या जानबूझकर मंत्रियों को उकसाया गया?

दरअसल, विदेश मंत्रालय ने संभावना व्यक्त की है कि क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से आर्थिक मदद मांगने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू की चीन यात्रा की पूर्व संध्या पर उप मंत्रियों को जानबूझकर यह आक्रोश पैदा करने का निर्देश दिया गया था। तीनों उप मंत्रियों ने लक्षद्वीप दौरे के बाद पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

मालदीव को लेकर भारतीयों में जमकर आक्रोश

बता दें कि मालदीव के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भारतीय लोगों में जमकर आक्रोश है। वे मालदीव का बॉयकॉट करने और लक्षद्वीप को देखने की अपील कर रहे हैं। मंत्रियों के आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मालदीव के कई होटलों की बुकिंग रद्द कर दी गई। लोगों ने फ्लाइट के टिकट भी कैंसिल कर दिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/First_follow_me/status/1743954214395719999

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने मंत्रियों की टिप्पणी पर दी सफाई

विज्ञापन

मंत्रियों की टिप्पणी पर सफाई देते हुए मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारी सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये उनकी निजी पराय है। ये मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ