Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पूर्व मंत्री की कॉल पर वापस बुलाया विमान, बेटे की किडनैपिंग का दावा, कहानी कुछ और

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत का बेटा पुणे हवाई अड्डे से लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। लेकिन सच्चाई सामने आई तो पता चला कि कहानी कुछ और ही थी।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Feb 11, 2025 08:37
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के एक दावे से हड़कंप मच गया। उन्होंने दावा किया कि उनका 30 साल का बेटा पुणे एयरपोर्ट से लापता हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया। दरअसल, पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उनके बेटे को दो लोग जबरन बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए हैं। जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने फ्लाइट को डायवर्ट कराया, जिसकी पुणे में लैंडिंग कराई गई। हालांकि इस पूरे मामले की कहानी किडनैपिंग से जुड़ी ही नहीं थी।

बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में था पूर्व मंत्री का बेटा

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में शाम चार बजे कॉल आया, जिसमें बताया गया कि पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत को जबरन दो लोग उठा के ले गए हैं। बेटे को ले जाने वाले लोग बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट थे। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय बर्बाद किए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुणे के पुलिस ने फ्लाइट को लेकर DGCA से राब्ता किया, जिससे उस फ्लाइट को डायवर्ट कराया गया। ऋषिराज सावंत को लेकर आई फ्लाइट की पुणे में लैंडिंग कराई गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक टकराई 3 गाड़ियां, 3 की मौत

दोस्तों के साथ गया था ऋषिराज

पूर्व मंत्री तानाजी सावंत ने पहले अपहरण का दावा किया, लेकिन बाद में वह पुणे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने कहा कि उनके बेटे किसी ने अपहरण नहीं किया, बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने किडनैपिंग की बात पर कहा कि हम सिर्फ इसलिए परेशान थे, क्योंकि वह घर पर बड़े बेटे या मुझे बिना बताए निकल गया था। इसके बाद जब हमे पता चला कि वह किसी और की कार से एयरपोर्ट के लिए निकला है, तब हम घबरा गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

---विज्ञापन---

हालांकि, तानाजी सावंत ने किसी तरह के झगड़े से इंकार किया। उन्होंने कहा कि वह बिना बताए घर से निकला। पिछले हफ्ते ही वह दुबई से वापस आया है, तो हो सकता है दुबई के बाद बैंकाक की इस दूसरी यात्रा के बारे में डर की वजह से उसने न बताया हो।

First published on: Feb 11, 2025 08:37 AM

संबंधित खबरें