---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

लव मैरिज…के बाद भी कई अफेयर, नागपुर में विवाहिता की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने पैसों के विवाद पर अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 33 साल की महिला की हत्या कर दी गई। फिलहाल, महिला की हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उस शख्स ने महिला के साथ शराब पी। फिर उसके साथ जबरदस्ती करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

कब हुई घटना 

हुडकेश्वर पुलिस ने शुरुआत में इसे एक आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन जीएमसीएच के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच की और पाया कि महिला की गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे और जबरदस्ती की गई थी।

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आया कि यह घटना एक किराए के कमरे में हुई। बताया जा रहा है कि महिला के कई लोगों के साथ रिलेशन थे। ज़ोनल डीसीपी रश्मिता राव ने कई घंटे से ज़्यादा समय थाने में बिताकर मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता कुछ साल पहले अपने पति और बेटी के साथ नागपुर आई थी। नागपुर आने के बाद उसके कई लोगों से संबंध बन गए थे। अभी तक की जांच में कम से कम दो लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस को पति के अलावा कई लोगों पर भी शक है।

---खबर नीचे जारी है---

महिला के घर अकसर आता था आरोपी

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी अक्सर महिला के घर जाता था। वहां दोनों साथ में शराब पीते थे। वह महिला को कुछ पैसे देकर चला जाता था। हत्या जिस दिन हुई, उस दिन महिला ने ज्यादा पैसों की मांग की। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। आरोपी ने गुस्से में आकर महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- ‘दो बार प्रेग्नेंट करके बोला, बच्चा मेरा नहीं’, युवती ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 08, 2025 09:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola