नासिक में मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्र्क की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल

Maharashtra Jalgaon Road Accident: मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra Jalgaon Road Accident

बस को काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा

Maharashtra Jalgaon Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में मुंबई-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस नासिक से जलगांव जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्र्क से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस को बीच में से काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा।

विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला और हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जानकारी के अनुसार बस-ट्रक में टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताया जा रहा है। टायर फटने के बाद बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ